फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Social Media: कश्मीर की वादियों में दिखा सामंथा रुथ प्रभु का ऐसा रूप, शांति से बिता रहीं समय

Thu, 12 May 2022 08:16 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 12 May 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu shares her new photo from Kashmir from the sets of vijay Deverakonda and her film VD11
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram

साउथ की लेडी सुपरस्टार सामंथा रुथ प्रभु अपनी हर छोटी-छोटी चीज के लिए चर्चाओं में रहती हैं। अभिनेत्री इस समय अपनी आगामी फिल्म 'यशोदा' की वजह से सुर्खियां बटोर रही हैं। सामंथा इस दिनों  विजय देवरकोंडा के साथ अपनी आने वाली फिल्म की शूटिंग के लिए कश्मीर में हैं। पिछले दिनों उन्होंने फिल्म के सेट पर ही विजय का जन्मदिन मनाया था। अब फिर एक बार अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं, जो इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं।

Samantha Ruth Prabhu shares her new photo from Kashmir from the sets of vijay Deverakonda and her film VD11
सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : Instagram

पोस्ट साझा कर दिखाया अपना खुशनुमा पल
सामंथा ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर कश्मीर के शांत माहौल की एक ब्लैक एंड वाइट तस्वीर साझा की है। कश्मीर के सुंदर दृश्य का आनंद लेते हुए अभिनेत्री ने अपने खुशनुमा समय की झलक दिखाई। तस्वीर में वह कश्मीर की प्राकृतिक सुंदरता के बीच एक छाते के नीचे कुर्सी पर बैठी दिखाई दे रही हैं। अपनी यह तस्वीर साझा करते हुए उन्होंने लिखा,"सोलीट्यूड।" सामंथा 15 दिनों से शिव निर्वाण की अनटाइटल्ड फिल्म के लिए विजय देवरकोंडा के साथ शूटिंग कर रही हैं। इसी शूटिंग के चलते विजय ने कश्मीर में फिल्म के सेट पर ही अपना जन्मदिन मनाया था। इस जन्मदिन की  वीडियो और फोटो भी विजय और सामंथा साझा किए थे, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे। कश्मीर में शूटिंग का पहला शेड्यूल जल्द पूरा होने की उम्मीद की जा रही है।

Samantha Ruth Prabhu shares her new photo from Kashmir from the sets of vijay Deverakonda and her film VD11
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु - फोटो : social media

विजय और सामंथा की जोड़ी 
शिव निर्वाण के निर्देशन बन रही इस फिल्म का नाम फिलहाल 'वीडी11' रखा गया है। कथित तौर पर, फिल्म कश्मीर की पृष्ठभूमि पर आधारित है। सामंथा और विजय की इस फिल्म का निर्माण माइथरी मूवी मेकर्स के बैनर तले नवीन येरनेनी और रविशंकर यालमंचीली कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी और जानकारी जल्द ही सामने आने की उम्मीद की जा रही है।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Samantha (@samantharuthprabhuoffl)

विज्ञापन
विज्ञापन
Samantha Ruth Prabhu shares her new photo from Kashmir from the sets of vijay Deverakonda and her film VD11
सामंथा रूथ प्रभु - फोटो : instagram

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
सामंथा के पास इस फिल्म के साथ ही गुणशेखर की पौराणिक फिल्म 'शाकुंतलम', 'यशोदा', बॉलीवुड फिल्म 'सिटाडेल' और हॉलीवुड की फिल्म 'अरेंजमेंट ऑफ लव' भी हैं। वह हरिशंकर और हरीश नारायण द्वारा निर्देशित पैन इंडिया हॉरर थ्रिलर 'यशोदा' की शूटिंग में भी व्यस्त हैं। पिछले दिनों फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया था, जिसे देख फिल्म के लिए दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed