फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: 'लैंड करा दे' वाले लड़के के साथ आलिया भट्ट ने की पैराग्लाइडिंग, शूटिंग वीडियो हो रही वायरल

Thu, 12 May 2022 08:10 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 12 May 2022 08:10 PM IST
विज्ञापन
Alia Bhatt features in advertisement with viral meme guy land kara de for a chocolate brand
आलिया भट्ट, विपिन कुमार - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट आए दिन चर्चाओं में बनी रहती हैं। पिछले दिनों उनकी और रणबीर कपूर की शादी बॉलीवुड के साथ ही मीडिया के लिए भी एक बहुत बड़ा इवेंट बन गई थी। अपनी शादी से फ्री होते ही वह काम पर लौट आईं थी और अब एक बार फिर आलिया अपने नए विज्ञापन के लिए सुर्खियों में हैं। हाल ही में एक्ट्रेस विपिन शर्मा के साथ नजर आईं, जो कुछ साल पहले अपनी एक पैराग्लाइडिंग वीडियो के बाद "लैंड करा दे" लड़के के रूप में प्रसिद्ध हुए थे। अब आलिया और उनका एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है।

 
 
Alia Bhatt features in advertisement with viral meme guy land kara de for a chocolate brand
आलिया भट्ट, विपिन कुमार - फोटो : social media

विपिन कुमार ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक चॉकलेट ब्रांड के विज्ञापन का वीडियो साझा किया है, जिसमें वह पैराग्लाइडिंग की वीडियो को फिर से रिक्रिएट कर रहे हैं, लेकिन इस बार इस सफर में उनका साथ आलिया भट्ट दे रही हैं। इस वायरल होते वीडियो में विपिन को सेल्फी स्टिक के साथ वीडियो शूट करते हुए देखा जा सकता है। वह अपनी वही लाइने दोहराते दिख रहे हैं, जो 2019 की वीडियो में चिल्ला रहे थे। इस नई वीडियो में आलिया भट्ट विपिन की फ्लाइंग इंस्ट्रक्टर के रूप में नजर आ रही हैं।


 
 
Alia Bhatt features in advertisement with viral meme guy land kara de for a chocolate brand
विपिन कुमार - फोटो : social media

वीडियो में विपिन कहते हैं,"चारों ओर कोहरा ही कोहरा है...मैं पागल था, जो इसमें आया। भाई मेरे मुझे लंबी राइड नहीं करनी...500 रुपये ले ले लेकिन लैंड करा दे भाई।" विपिन के घबराने के बाद आलिया भट्ट उन्हें शांत करने के लिए चॉकलेट निकालती हैं और कहती हैं -इसे खाओ और लाइट हो जाओ। वीडियो साझा करते हुए विपिन कुमार ने लिखा,"किसने कहा है कि मीम ऊंचाइयों को नहीं छू सकता? किसने कहा कि एक मीम की लाइफ सिर्फ एक से दो महीने की होती है? आज मैं इन सारे बकवास बातों को हवा में उड़ाकर आलिया भट्ट के साथ शूट कर रहा हूं।" वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और आलिया के साथ-साथ विपिन भी तारीफ लूट रहे हैं।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Vipin Sahu (@vipinkumar__official)

विज्ञापन
विज्ञापन
Alia Bhatt features in advertisement with viral meme guy land kara de for a chocolate brand
आलिया भट्ट - फोटो : instagram

इन फिल्मों में आएंगी नजर 
आलिया इस विज्ञापन के साथ-साथ कई फिल्मों में भी नजर आने वाली हैं। आखिरी बार वह संजय लीला भंसाली की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में दिखाई दी थीं और अब जल्द ही वह अपने पति रणबीर कपूर के साथ बड़े पर्दे पर नजर आएंगी। अयान मुर्खजी के निर्देशन में बन रही फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में यह दोनों साथ काम करते नजर आएंगे। इसमें इन दोनों के साथ अमिताभ बच्चन, मौनी रॉय और नागार्जुन भी दिखाई देंगे।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed