{"_id":"627d0529986cbe0329385b2a","slug":"taapsee-pannu-film-dobaaraa-will-be-released-on-19-august-film-is-directed-by-anurag-kashyap","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tapsee Pannu New Movie: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Tapsee Pannu New Movie: फैंस का इंतजार हुआ खत्म, इस तारीख को रिलीज होगी तापसी पन्नू की फिल्म 'दोबारा'
बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू जल्द ही एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाली है। इस फिल्म का नाम 'दोबारा' है। तापसी के फैंस को इस फिल्म का लंबे समय से इंतजार था। अब फैंस की बेसब्री को कम करते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।
2 of 4
तापसी पन्नू-अनुराग कश्यप
- फोटो : सोशल मीडिया
इस दिन रिलीज होगी 'दोबारा'
तापसी पन्नू के लीड रोल वाली इस फिल्म के निर्देशन की कमान अनुराग कश्यप के हाथ में है। निर्देशक और कलाकार की इस जोड़ी को एक बार फिर से साथ आने पर दोनों के ही फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। दर्शक उम्मीद जता रहे हैं कि उन्हें इस बार भी एक अच्छी फिल्म देखने को मिलेगी। तापसी की फिल्म 'दोबारा' को 19 अगस्त को रिलीज करने की तैयारी है। फिल्म का निर्माण एकता कपूर-शोभा कपूर, सुनीर खेतरपाल और गौरव बोस ने किया है।
3 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
राजकुमार हिरानी की फिल्म में आएंगी नजर
दोबारा के अलावा तापसी एक बड़े प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हैं। इस फिल्म का नाम 'डंकी' है। फिल्म में बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान मुख्य भूमिका में नजर आने वाले हैं। वहीं तापसी भी इस फिल्म में अहम किरदार में अहम किरदार में दिखेंगी। हाल ही में इस फिल्म की आधिकारिक घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
तापसी पन्नू
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म डंकी के प्रमोशनल वीडियो में पहली बार राजकुमार हिरानी और शाहरुख एक साथ नजर आए थे। इसके अलावा तापसी फिल्म ब्लर में भी दिखेंगी, जिसका निर्देशन अजय बहल कर रहे हैं। एक्टिंग के साथ ही वह इस फिल्म को प्रोड्यूस भी कर रही हैं। वहीं इस लिस्ट में फिल्म तड़का का नाम भी है, जिसे प्रकाश राज निर्देशित कर रहे हैं। उनकी पिछली फिल्मों की बात करें तो तापसी आखिरी बार फिल्म लूप लपेटा में नजर आई थीं। इस फिल्म में उनके साथ ताहिर राज भसीन ने काम किया था। तापसी की यह फिल्म सिनेमाघरों की जगह ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज की गई थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।