फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

KGF 3: इस दिन शुरू होगी केजीएफ चैप्टर-3 की शूटिंग, निर्माता विजय किर्गंदुर ने फिल्म को लेकर दी बड़ी जानकारी

Thu, 12 May 2022 07:58 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 12 May 2022 07:58 PM IST
सार

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर-2’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है।

विज्ञापन
Shooting of KGF Chapter 3 will start from october and may released in 2024 producer Vijay Kirgandur gave big information about the film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

साउथ की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘केजीएफ चैप्टर-2’ का तूफान थमने का नाम नहीं ले रहा है। फिल्म ने अपनी रिलीज के बाद से ही कई रिकॉर्ड कायम कर लिए हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। फिल्म में कन्नड़ अभिनेता यश की दमदार अदाकारी देख हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आ रहा है। वहीं, फिल्म के दूसरे भाग के बाद अब दर्शक बेसब्री से इस फिल्म के तीसरे भाग का इंतजार कर रहे हैं। 

Shooting of KGF Chapter 3 will start from october and may released in 2024 producer Vijay Kirgandur gave big information about the film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म के तीसरे भाग को लेकर उत्सुक प्रशंसकों के लिए फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हाल ही में फिल्म प्रोड्यूसर विजय किर्गंदुर ने  केजीएफ-3 को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में विजय किर्गंदुर ने केजीएफ-3 को लेकर कई सवाल किए गए, जिसके जवाब देते हुए उन्होंने फिल्म के बारे में कई जानकारियां दी। 

Shooting of KGF Chapter 3 will start from october and may released in 2024 producer Vijay Kirgandur gave big information about the film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

केजीएफ-3 की रिलीज डेट के बारे में बताते हुए विजय किर्गंदुर ने कहा कि फिल्म के निर्देशक प्रशांत नील फिलहाल ‘सलार’ में बिजी हैं। इस फिल्म की शूटिंग अक्टूबर या नवंबर तक पूरी हो जाएगी, जिसके बाद ‘केजीएफ 3’ की शूटिंग शुरू होगी। वहीं, फिल्म की रिलीज की बात करें तो इसे साल 2024 में रिलीज करने की उम्मीद है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Shooting of KGF Chapter 3 will start from october and may released in 2024 producer Vijay Kirgandur gave big information about the film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विजय किर्गंदुर ने यह भी बताया कि, अब ‘केजीएफ’ को मार्वल यूनिवर्स के तौर पर तैयार किया जाएगा। इसके लिए अलग-अलग फिल्मों के दिलचस्प किरदारों को लिया जाएगा। साथ ही फिल्म में नॉर्थ के ऐसे कलाकारों को भी लिया जा सकता है जो एक्शन जानते हो, जैसे कि ‘ऋतिक रोशन’। 

विज्ञापन
Shooting of KGF Chapter 3 will start from october and may released in 2024 producer Vijay Kirgandur gave big information about the film
केजीएफ चैप्टर 2 - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म केजीएफ 2 की बात करें तो यह फिल्म देशभर में तेलुगु, तमिल, कन्नड़, हिंदी और मलयालम भाषा में 14 अप्रैल को रिलीज की गई थी। यश के अलावा, प्रशांत नील के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता श्रीनिधि शेट्टी, संजय दत्त, रवीना टंडन, अर्चना जोइस, प्रकाश राज, सरन शक्ति और मालविका अविनाश भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed