सब्सक्राइब करें

Aashram 3: खत्म होगा फैंस का इंतजार, 'आश्रम 3' से पहले जानें कौन हैं सीरीज के पांच दमदार किरदार

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 May 2022 05:58 PM IST
विज्ञापन
Ashram 3: Know About Mx Player Web Series Ashram Cast and interesting characters
आश्रम वेब सीरीज - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता बॉबी देओल स्टारर वेब सीरीज 'आश्रम' का प्रशंसकों के बीच खास क्रेज है। सीरीज में ढोंग का लबादा ओढ़ने वाले बाबाओं का बड़े दिलचस्प अंदाज में पर्दाफाश किया गया है। सीरीज के दो पार्ट पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जिन्हें दर्शकों का काफी प्यार मिला है। अब इस सीरीज का तीसरा पार्ट आने वाला है, जिसे लेकर दर्शक उत्साहित हैं। हाल ही में 'आश्रम 3' का मोशन पोस्टर वीडियो रिलीज किया गया है। अभिनेता बॉबी देओल ने बाकायदा इसे अपने इंस्टाग्राम पेज पर साझा किया है। यह सीरीज एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगी। आइए जानते हैं इस सीरीज के पांच दमदार किरदार, जिन्होंने दर्शकों पर अलग छाप छोड़ी।

Ashram 3: Know About Mx Player Web Series Ashram Cast and interesting characters
बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल - फोटो : सोशल मीडिया

बॉबी देओल (बाबा निराला)
इस वेब सीरीज में बॉबी देओल काशीपुर वाले बाबा निराला की भूमिका में नजर आए। बॉबी देओल ने निराला बाबा के मुख्य किरदार को बहुत ही बढ़िया अंदाज में निभाया है। इस वेब सीरीज के जरिए बॉबी देओल ने डिजिटल डेब्यू किया था और उनके पटरी से उतर चुके करियर में जान पड़ी थी। उनका बोला गया डायलॉग 'जपनाम' लोगों की जुबान पर चढ़ गया। वह इसमें पावरफुल बाबा के रूप में नजर आए।

Ashram 3: Know About Mx Player Web Series Ashram Cast and interesting characters
पम्मी के किरदार में अदिति पोहनकर - फोटो : सोशल मीडिया

अदिति पोहनकर (पम्मी)
इस वेब सीरीज में परमिंदर उर्फ पम्मी पहलवान का मुख्य किरदार काफी रोचक है। इसे अभिनेत्री अदिति पोहनकर ने निभाया है। इस सीरीज में अदिति साधारण लुक में नजर आई हैं, लेकिन उनका अभिनय दर्शकों पर छाप छोड़ता है। सीरीज में उनके बागी तेवर भी दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ashram 3: Know About Mx Player Web Series Ashram Cast and interesting characters
भोपा स्वामी के किरदार में चंदन रॉय सान्याल - फोटो : सोशल मीडिया

चंदन रॉय सान्याल (भोपा स्वामी)
'आश्रम' में निराला बाबा के अलावा भोपा भाई उर्फ भोपा स्वामी उर्फ भूपेंद्र सिंह का किरदार भी काफी कमाल का है। भोपा के रोल में चंदन रॉय सान्याल ने अभिनय की शानदार छाप छोड़ी है। सीरीज में बॉबी देओल और सान्याल, दोनों की ट्यूनिंग देखने लायक है।

विज्ञापन
Ashram 3: Know About Mx Player Web Series Ashram Cast and interesting characters
टिंका सिंह के किरदार में अध्ययन सुमन - फोटो : सोशल मीडिया

अध्ययन सुमन (पॉप स्टार टिंका सिंह)
इसके अलावा वेब सीरीज में अध्यनन सुमन टिंका सिंह के किरदार में नजर आए हैं। उनका किरदार एक प्रसिद्ध पॉप स्टार का है। इस वेब सीरीज के बाद अध्ययन सुमन के करियर में भी बड़ा बदलाव आया और उन्हें कई बड़े प्रोजेक्ट ऑफर हुए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed