{"_id":"627ce6e7b2db2f0dac0c69d2","slug":"famous-actress-sarika-made-a-shocking-revelation-said-had-to-run-the-house-with-2000-rupees-in-lockdown","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sarika: मशहूर एक्ट्रेस सारिका ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं- लॉकडाउन में 2000 रुपए से चलाना पड़ता था घर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Sarika: मशहूर एक्ट्रेस सारिका ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा, बोलीं- लॉकडाउन में 2000 रुपए से चलाना पड़ता था घर
कोरोना महामारी की वजह से लगे लॉकडाउन से देश के ज्यादातर लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा था। तालाबंदी की वजह से हर तबके के लोगों को परेशानियों से जूझना पड़ा था, यहां तक कि कई जाने-माने सितारों ने भी इस दौरान मुश्किलों का सामना किया। अब मशहूर एक्ट्रेस सारिका ने लॉकडाउन के अपने बुरे अनुभव साझा किए हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन की वजह से उनके पास पैसे खत्म हो गए थे, जिसकी वजह से उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था।
2 of 4
सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
साउथ सुपरस्टार कमल हासन की पूर्व पत्नी के इस खुलासे ने सभी को हैरान कर दिया है। सारिका गुजरे जमाने की मशहूर एकट्रेस रह चुकी हैं। अपने दौर में उन्होंने कई बड़ी फिल्मों में काम किया है। सारिका की दो बेटियां श्रुति हासन और अक्षरा हासन हैं। दोनों ही फिल्मों में काम करती हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लॉकडाउन की वजह से वह मुश्किल से 3000 हजार रूपए भी नहीं कमा पाती थीं।
3 of 4
सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
लॉकडाउन में खत्म हो गए थे पैसे
सारिका ने उस डरावने अनुभव को साझा करते हुए बताया, 'लॉकडाउन की वजह से मेरे पास जितने भी पैसे थे, वह खत्म हो गए थे, ऐसे में आप कहां जाएंगे? आपको एक्टिंग में ही लौटना पड़ेगा, क्योंकि थियेटर में 2000- 2700 रुपये तक दिए जाते हैं और ऐसे में आप कुछ नहीं कर सकते। मैंने सोच समझकर यह फैसला लिया था, जो सिर्फ एक साल के लिए था, लेकिन देखते ही देखते पांच साल गुजर गए। हालांकि ये पांच साल काफी अच्छे गुजरे।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सारिका
- फोटो : सोशल मीडिया
इन प्रोजेक्ट्स में नजर आएंगी सारिका
सारिका जल्द ही द मॉर्डन लव सीरीज में नजर आने वाली हैं। इस सीरीज को अलंकृता श्रीवास्तव बना रही हैं। इसके अलावा वह माई ब्यूटीफुल रिंकल्स में काम कर रही हैं। इस सीरीज में एहसास चन्ना और दानेश रिजवी भी दिखेंगे। ओटीटी के अलावा सारिका हिंदी फिल्म ऊंचाई में भी काम कर रही हैं। मशहूर फिल्म डायरेक्टर सूरज बड़जात्या इस फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।