सब्सक्राइब करें

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: प्रियंका चोपड़ा से ज्यादा आलीशान तरीके से हुई 'अभिरा' की शादी, खर्चा सुनकर उड़ जाएंगे होश

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 12 May 2022 04:28 PM IST
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Grand BUDGET wedding of Abhimanyu and Pranali Rathod is Inspired by Priyanka Chopra
एक-दूजे के हुए अभिमन्यु और अक्षरा - फोटो : सोशल मीडिया

अक्सर बॉलीवुड सितारों की आलीशान अंदाज में होने वाली शादियां चर्चा में रहती हैं। लोकेशन, वेन्यू, दुल्हन की ड्रेस, ज्वैलरी, डिजाइनर, खाने का मेन्यू , मेहमानों की लिस्ट से लेकर हर छोटी-छोटी चीज पर पानी की तरह पैसा बहाया जाता है। इसी सिलसिले में आजकल टीवी शो 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' के एक चर्चित जोड़े 'अभिरा' की शादी सुर्खियों में है। यूं तो इनकी शादी शो की कहानी का हिस्सा है, लेकिन जिस भव्य अंदाज में इसे दर्शाया गया, उसका खर्च सुनकर आप भी दांतों तले उंगली दबा लेंगे। इनकी शादी पर मेकर्स ने काफी मोटी रकम खर्च की है। बता दें कि 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' में अभिमन्यु बिड़ला (हर्षद चोपड़ा) और अक्षरा गोयंका (प्रणाली सिंह राठौड़) यानी 'अभिरा' की शादी हो चुकी है। शादी में खर्च होने वाली रकम की काफी चर्चा हो रही है। आइए जानते हैं इन दोनों की शादी में क्या चीजें खास रहीं।

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Grand BUDGET wedding of Abhimanyu and Pranali Rathod is Inspired by Priyanka Chopra
अभिरा की शादी - फोटो : सोशल मीडिया
दूल्हा-दुल्हन का शाही अंदाज नजर आया
इस भव्य शादी में दूल्हा अभिमन्यु और दुल्हन अक्षरा बिल्कुल राजा-रानी की तरह सजे हुए नजर आए। इन दोनों के ब्राइडल आउटफिट्स की तस्वीरें तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं। घर-घर में इनकी शादी की चर्चा चल रही है।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Grand BUDGET wedding of Abhimanyu and Pranali Rathod is Inspired by Priyanka Chopra
अक्षरा ने पहना हीरे जड़ा लहंगा - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षरा ने पहनी महंगी ज्वैलरी और ड्रेस
दुल्हन के रूप में अक्षरा का अलग अंदाज नजर आया। सिर से लेकर पांव तक उन्होंने काफी भारी-भरकम जेवर पहने। उनके मेकअप पर भी काफी खर्च किया गया। हर दुल्हन की तरह अक्षरा के शादी के जोड़े पर खास ध्यान दिया गया। खास बात है कि अक्षरा ने अपनी शादी में हीरे से जड़ा लहंगा पहना, जिसकी कीमत 2 लाख 35 हजार बताई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Grand BUDGET wedding of Abhimanyu and Pranali Rathod is Inspired by Priyanka Chopra
शानदार लोकेशन पर हुई शादी - फोटो : सोशल मीडिया

राजस्थानी रीति-रिवाज से हुई शादी
टीवी शो की यह आलीशान शादी समोध पैलेस में दिखाई गई है। अभिमन्यु और अक्षरा ने राजस्थानी रीति-रिवाज से शादी रचाई। ये पैलेस राजस्थान के चर्चित वेडिंग डेस्टिनेशन में शुमार है। खबरों के मुताबिक अभिरा की शादी बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा की शादी से प्रेरित रही। बता दें कि निक और प्रियंका ने जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी की थी।

विज्ञापन
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai: Grand BUDGET wedding of Abhimanyu and Pranali Rathod is Inspired by Priyanka Chopra
अभिमन्यु और अक्षरा - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी टीम के लिए बने महंगे कपड़े
सुनने में आया है कि इस शादी का खर्च करीब दो करोड़ रुपये तक आया है। हालांकि समोध पैलेस में दो से तीन दिन की डेस्टिनेशन वेडिंग का औसत खर्च 30 से 50 लाख तक होता है। शो की पूरी कास्ट दस दिनों तक रिसॉर्ट में रुकी थी। उन्हें बेस्ट सूइट दिया गया, जिसकी एक रात की कीमत 10 से 16 हजार थी। शो की पूरी टीम के लिए राजस्थानी पोशाक बनावाई गईं थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed