फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलीम खान के साथ सलमान खान ने गाया 'सुहानी रात' गाना, वायरल हो गया वीडियो

Wed, 26 Jun 2019 05:49 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Wed, 26 Jun 2019 05:49 PM IST
विज्ञापन
Salman khan Sings a Song with father salim khan goes viral
सलीम खान के साथ सलमान खान - फोटो : Twitter

'भारत' (Bharat) फिल्म की जबरदस्त सफलता के बाद सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों जमकर मस्ती कर रहे हैं। सलमान खान का एक नया वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें वह अपने पिता के साथ गाना गाते हुए दिख रहे हैं।

Salman khan Sings a Song with father salim khan goes viral
salim khan

जी हां, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पिता सलीम खान के साथ एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में ये दोनों 'सुहानी रात ढल चुकी है' गाना गाते दिखाई दे रहे हैं। इस वीडियो में सलमान और सलीम खान के साथ गायक कमाल खान भी हैं। इस वीडियो को सलमान खान के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। 
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

‪The Sultan, Tiger, Bharat of our family . . Singing ‬

A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on

 

Salman khan Sings a Song with father salim khan goes viral
salman khan salim khan

वीडियो को शेयर करते हुए सलमान ने लिखा- हमारे परिवार के द सुल्तान, टाइगर, भारत... गाते हुए। सलीम खान इस वीडियो में जो गाना गा रहे हैं, वो 1949 की फिल्म दुलारी का है, जिसे अब्दुर राशिद करदार ने डायरेक्ट किया था। फिल्म में मधुबाला लीड रोल में थीं। फिल्म में नौशाद ने म्यूजिक दिया था।
 



 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman khan Sings a Song with father salim khan goes viral
Salman Khan - फोटो : instagram
अभी कुछ दिनों पहले ही सलमान खान रिवर्स डाइव करते हुए नजर आए थे। सलमान खान ने इस वीडियो को 'अंतरराष्ट्रीय योग दिवस' के दिन शेयर किया था। सलमान खान के फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया। यहां तक कि सलमान खान की तारीफ भी की।
विज्ञापन
Salman khan Sings a Song with father salim khan goes viral
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
फिल्मों की की बात करें तो सलमान खान की 'भारत' बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है। फिल्म में सलमान के अलावा कटरीना कैफ, सुनील ग्रोवर, जैकी श्रॉफ, दिशा पाटनी और तब्बू हैं। इस फिल्म के बाद सलमान खान 'दबंग 3' में नजर आएंगे। इसमें सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आएंगी। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed