फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इस हालत में सड़क पर रोती हुई मिली थीं अर्पिता, सलीम खान ने गोद लेकर बदल दी किस्मत

Sat, 16 Jan 2021 05:43 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विजयाश्री गौर Updated Sat, 16 Jan 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita was adopted by Salim Khan and Helen
सलमान खान, अर्पिता, आयुष - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड के दबंग खान का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा है। जहां सलमान बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं तो वहीं अरबाज और सोहेल खान एक्टर होने के साथ साथ फिल्म प्रोड्यूसर भी हैं। सलीम खान भी बॉलीवुड के बड़े मशहूर लेखक हैं। उनकी दो पत्नी हैं सलमा खान और हेलेन। वहीं बेटी अलविरा के साथ-साथ उनकी एक और बेटी हैं अर्पिता खान जो फिल्मों में ना आने के बावजूद लाइमलाइट में बनी रहती हैं।

Salman Khan sister Arpita was adopted by Salim Khan and Helen
arpita khan - फोटो : social media

अर्पिता खान के बारे में ये बात सभी जानते हैं कि वो सलीम खान द्वारा गोद ली गई हैं। सलीम खान ने अर्पिता को उस समय गोद लिया था जब उनकी असली मां की मुंबई की सड़क पर मौत हो गई थी। बताया जाता है कि अर्पिता अपनी मां के शव के पास बैठकर रो रही थीं। उस वक्त सलीम खान की नजर अर्पिता पर पड़ी थी।

Salman Khan sister Arpita was adopted by Salim Khan and Helen
salim khan

हेलन और सलीम सड़क पर जा रहे थे जब उन्होंने एक छोटी सी बच्ची को अपनी मां की डेड बॉडी के पास रोते देखा। हेलन और सलीम ने तुरंत अर्पिता को गोद लेने का फैसला कर लिया। आज अर्पिता ना सिर्फ खान परिवार की लाडली बेटी हैं बल्कि उन्होंने आयुष शर्मा से शादी की है और खुद दो बच्चों की मां बन चुकी हैं। बता दें कि अर्पिता के पति आयुष शर्मा भी फिल्मों में आ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita was adopted by Salim Khan and Helen
पति आयुष और भाई सलमान के साथ अर्पिता

बात करें अर्पिता खान की तो उन्होंने शुरुआती पढ़ाई मुंबई से की। इसके बाद उन्होंने फैशन कोर्स करने के लिए लंदन स्कूल ऑफ फैशन में एडमिशन ले लिया। लंदन से पढ़ाई करके जब अर्पिता मुंबई वापस आईं तो उन्होंने यहीं पर एक इंटीरियर डिजाइनर फर्म में नौकरी की। अर्पिता का पूरा परिवार फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा है, लेकिन अर्पिता ने खुद को बॉलीवुड से दूर ही रखा।

विज्ञापन
Salman Khan sister Arpita was adopted by Salim Khan and Helen
Arpita Khan - फोटो : social media

2014 में अर्पिता ने अपने से एक साल छोटे आयुष शर्मा से शादी कर ली। आयुष हिमाचल प्रदेश के सबसे प्रतिष्ठित राजनीतिक परिवार से संबंध रखते हैं। उनके दादा केंद्रीय मंत्री थे और हिमाचल में दूरसंचार क्रांति लाने का श्रेय उन्हें दिया दाता है। वहीं उनके पिता अनिल शर्मा एक वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे हैं। अर्पिता आयुष से शादी के बाद काफी खुश नजर आती हैं और सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों के बच्चों की तस्वीरें जबरदस्त वायरल होती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed