बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म सीरीज दबंग के तीसरे पार्ट यानी दबंग 3 का ट्रेलर रिलीज हो गया है। 'दबंग' की पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म में सलमान खान की पुलिस की दबंग छवि देखने को मिल रही है। करीब 3 मिनट के ट्रेलर में एक्शन के साथ ही साथ कॉमेडी का डोज भी देखने को मिल रहा है। लेकिन इस ट्रेलर में एक बड़ी गलती है जो आपको तभी नजर आएगी जब आप इसे गौर से देखेंगे।
'दबंग 3' के ट्रेलर में दिखी बड़ी गलती, खुद सलमान खान भी नहीं दे पाए ध्यान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'दबंग 3' में सलमान खान ने फिल्म के सभी क्रिएटिव डिसीजन लिए हैं लेकिन लगता है एक चीज पर गौर करना सलमान खान भी भूल गए। बता दें ये फिल्म फिल्म 20 दिसंबर को रिलीज हो रही है। ट्रेलर के अंत में दिसंबर की स्पेलिंग में गलती है।
ये भी पढ़ें- मलाइका को KISS करते हुए अर्जुन ने पोस्ट की फोटो तो यूजर्स ने किया ट्रोल- बोले- 'सलमान भाई को...'
ट्रेलर से पहले फिल्म के मोशन पोस्टर्स के साथ ही किरदारों को खुद सलमान खान ने फैंस से रूबरू करवाया था। सलमान मोशन पोस्टर्स की मदद से सोनाक्षी सिन्हा, सुदीप किच्चा और सई मांजरेकर के किरदार और लुक का खुलासा पहले ही कर चुके हैं। दबंग 3 साल की सबसे बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक है और दर्शक अपने पसंदीदा पुलिस अधिकारी चुलबुल 'रॉबिनहुड' पांडे को बड़े पर्दे पर देखने के लिए उत्सुक हैं। यह कई भाषाओं में रिलीज होने वाली सलमान की पहली फिल्म होगी।