दबंग 3 के बाद सलमान खान की अगली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की चर्चा शुरू हो गई है। सलमान खान ने जब से अपनी इस फिल्म की घोषणा की है तब से उनके फैंस और सिनेमा प्रेमी उनकी इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इन दिनों फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' की शूटिंग जोर-शोर से चल रही है। इस बीच इस फिल्म के क्लाइमेक्स के बजट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है।
'राधे' को लेकर सलमान नहीं चाहते कोई भी कमी, सिर्फ क्लाइमेक्स पर खर्च कर रहे इतने करोड़ रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट मिड डे की खबर के अनुसार 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के निर्माता और सलमान खान इस फिल्म को बेहद खास बनाने में लगे हुए हैं। यही वजह है जो इस फिल्म के अकेले क्लाइमेक्स पर सलमान खान और निर्माताओं ने 7.5 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। खबर के अनुसार 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के क्लाइमेक्स को खास क्रोमा और तकनीकी के साथ शूट किया जा रहा है। इसके लिए वीएफएक्स का भी इस्तेमाल किया गया है। 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' के इस क्लाइमेक्स को सलमान खान और रणदीप हुड्डा पर फिल्माया गया है।
फिल्म के सूत्रों का कहना है कि 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' में जिस तरह की क्रोमा तकनीकी का इस्तेमाल किया गया है वह बड़े बजट के फिल्मकार इस्तेमाल करते आए हैं। हाल ही में फिल्म बाहूबली और उसके सीक्वल में इस तकनीकी का इस्तेमाल किया गया था। गौरतलब है कि 2020 की अपनी पहली फिल्म 'राधे: योर मोस्ट वांटेड भाई' को लेकर सलमान खान जोरो-शोरो से लगे हुए हैं। प्रभु देवा के निर्देशन में इन दिनों वह गोवा में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। यह फिल्म देश से लेकर विदेश की कुछ जगहों पर शूट की जा रही है। मेकर्स पर शूटिंग जल्द से जल्द खत्म कर पोस्ट प्रोडक्शन का काम शुरू करने का दबाव है।
सामने आई जानकारी के अनुसार अभी तक शूटिंग शेड्यूल एकदम सही चल रहा है। हालांकि भविष्य में भी शूटिंग में किसी भी तरह की देरी ना हो इसके लिए मेकर्स अभी से सचेत हैं। इस फिल्म में सलमान खान के अपोजिट, दिशा पाटनी नजर आएंगी। वहीं रणदीप हुड्डा विलेन के किरदार में होंगे। फिल्म की शूटिंग अपने निर्धारित शेड्यूल के अनुसार चल रही है। गोवा में फिल्म के एक खास हिस्से को शूट किया जा रहा है। सूत्र ने आगे बताया कि, शूटिंग में सलमान खान के साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी पहुंच चुके हैं। इसके बाद अगला पड़ाव बैंकॉक और थाईलैंड है। फिल्म के आखिरी शेड्यूल की शूटिंग 21 फरवरी को खत्म हो जाएगी। जिसके बाद फिल्म के आगे की प्रक्रिया जैसे पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरी रफ्तार से शुरू होगा।
मेकर्स को पूरा विश्वास है कि वह फिल्म को इसके रिलीज डेट 22 मई से पहले ही तैयार कर लेंगे। हालांकि कम समय को देखते हुए यह थोड़ा कठिन रहेगा, लेकिन टीम को 'दबंग 3' की बदौलत पहले भी अंतिम तारीख के पहले काम खत्म करने का अनुभव है इसलिए टीम को विश्वास है कि वह वक्त से पहले ही फिल्म से जुड़े सभी काम खत्म कर लेंगे। गौरतलब है कि सलमान खान की पिछली रिलीज फिल्म 'दबंग 3' को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर करीब 35 दिनों में 170 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं पूरी दुनिया के बॉक्स ऑफिस के कलेक्शन का आंकड़ा 300 करोड़ को पार कर गया है।
पढ़ें: Bigg Boss 13: घर में आते ही आरती की भाभी ने इन दो कंटेस्टेंट्स की उड़ाई खिल्ली, देखते रह गए घरवाले