फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान खान अब फिल्म प्रोडक्शन में आजमाएंगे हाथ, 'नच बलिए 9' के बाद अगले प्रोजेक्ट का खुलासा

Mon, 22 Jul 2019 06:54 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Mon, 22 Jul 2019 06:54 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan start work on his new project soon after Nach Baliye 9
salman khan - फोटो : social media
फिल्मी जगत के दो बड़े खान इन दिनों जमकर कई प्रोजेक्ट्स प्रोड्यूस कर रहे हैं। एक के बाद एक इनके नए प्रोजेक्ट्स की खबरें भी आती रहती हैं। जहां एक तरफ किंग खान शाहरुख इन दिनों नेटफ्लिक्स के लिए फिल्में बना रहे हैं, वहीं फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान टीवी व फिल्में दोनों तरफ ध्यान दे रहे हैं। 
Salman Khan start work on his new project soon after Nach Baliye 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में शो नच बलिए प्रोड्यूस करने के बाद अब सलमान के अगले प्रोजेक्ट की खबर आ गई है। अब खबर है कि वे एक फिल्म का प्रोडक्शन करने जा रहे हैं जो मैरिज हॉल पर बेस्ड होगी। अनुष्का शर्मा और रणवीर सिंह भी लगभग एक दशक पहले फिल्म बैंड बाजा बारात में काम कर चुके हैं जो ऐसे ही कॉन्सेप्ट के इर्द गिर्द घूमती थी। 
Salman Khan start work on his new project soon after Nach Baliye 9
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया
सूत्रों के अनुसार, सलमान कि इस फिल्म की कहानी दो भाईयों की है जिसमें फिल्म का बैकग्राउंड दिल्ली होगा। इसी फिल्म को फिलहाल बुलबुल मैरिज हॉल का नाम दिया गया है। रिपोर्ट के अनुसार रोहित नैय्यर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे और फिल्म के डायलॉग्स राज शांडिल्य लिखेंगे। नैय्यर ने साल 2009 में फिल्म शैडो का निर्देशन किया था। इस फिल्म में मिलिंद सोमन, सोनाली कुलकर्णी और ऋषिता भट्ट नज़र आए थे। फिलहाल फिल्म की कास्टिंग पर फोकस किया जा रहा है और फिल्म की शूटिंग अक्टूबर में शुरू हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan start work on his new project soon after Nach Baliye 9
salman khan, katrina kaif - फोटो : social media
वहीं इन दिनों सलमान फिल्म दबंग 3 की शूटिंग में व्यस्त है। इस फिल्म को प्रभुदेवा डायरेक्ट कर रहे हैं और ये फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज़ होगी। इसके बाद सलमान एक्ट्रेस आलिया भट्ट के साथ फिल्म इंशाल्लाह पर काम शुरू करेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed