{"_id":"5c25bfe3bdec22570b2fd3e8","slug":"salman-khan-takes-some-decision-before-bharat-release","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बॉक्स ऑफिस नतीजों से पहली बार डरा 'सुल्तान', 'भारत' की रिलीज से पहले उठाया ये कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बॉक्स ऑफिस नतीजों से पहली बार डरा 'सुल्तान', 'भारत' की रिलीज से पहले उठाया ये कदम
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Fri, 28 Dec 2018 11:52 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान का गुस्सा और सलमान खान का प्यार दोनों बेशुमार होता है। अपने भाई अरबाज से वह इसलिए नाराज रहे क्योंकि वह अपना घर संभाल नहीं पाए और उनकी पत्नी मलाइका अरोड़ा ने घर में एक्सरसाइज करने आते रहे अर्जुन कपूर से रिश्ता जोड़ लिया। सोहेल खान से सलमान खान की नाराजगी उनकी काम को लेकर बरती गई लापरवाही के चलते रही।
2 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
सलमान खान के गुस्से का ही असर रहा कि उन्होंने सोहेल खान को लेकर गामा पहलवान पर बनने वाली सीरीज से हाथ खींच लिया और दबंग 3 के लिए अरबाज खान की तमाम मिन्नतों के बाद भी डेट्स नहीं दीं, हालांकि अरबाज अपने करीबियों से ये बात साझा करते रहे कि दबंग सीरीज की इस सीक्वल के लिए अभी कहानी ही तैयार नहीं है।
3 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
शाहरुख खान की जीरो की बॉक्स ऑफिस पर नाकामी ने सलमान खान को अपनी कारोबारी रणनीति पर फिर से विचार करने के लिए मजबूर कर दिया है। इंडस्ट्री में जैसे किसी को नहीं लगता था कि जीरो अपनी लागत भी नहीं निकाल पाएगी, वैसे ही सलमान खान को भी यकीन था कि फिल्म जीरो पहले हफ्ते में ही इस तरह धराशायी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
सलमान के करीबी बताते हैं कि जीरो की मेकिंग और इसके बजट को लेकर सलमान ने अपने हिसाब से पूरे मामले का पोस्टमार्टम किया तो इसकी दो वजहें सामने आईं। एक तो फिल्म का भारी भरकम बजट, दूसरे स्टार की ब्रांड वैल्यू पर जरूरत से ज्यादा भरोसा।
विज्ञापन
5 of 5
salman khan
- फोटो : file photo
नतीजा ये हुआ है कि न सिर्फ सलमान अब अपनी अंडर प्रोडक्शन फिल्म भारत के बजट में कटौती कर रहे हैं बल्कि अपनी ब्रांड वैल्यू ठीक करने के लिए भी तमाम तरह के जतन कर रहे हैं। अपनी बर्थडे पार्टी में तमाम भूले बिसरे दोस्तों को बुलाकर सलमान ने ये जाहिर किया कि वह यारों के यार हैं। वहीं, अपनी क्रिसमस पार्टी में दोनों भाईयों अरबाज और सोहेल के साथ डांस करके सलमान ने ये भी जताने की कोशिश की कि अब उनके घर में सब कुछ ठीक-ठाक हो चुका है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।