फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Salman-Aishwarya: मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में करीब आए सलमान-ऐश्वर्या? जानें वायरल वीडियो की सच्चाई

Wed, 08 Nov 2023 06:20 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Wed, 08 Nov 2023 06:20 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor Hugged Aishwarya Rai at Manish Malhotra Diwali Party in Viral Video know the truth
ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान - फोटो : social media

बॉलीवुड की सबसे चर्चित प्रेम कहानियों में से एक सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन की लव स्टोरी अक्सर सुर्खियां बटोरती है। दोनों जब-जब एक छत के नीचे होते हैं मीडिया की हेडलाइंस में आ जाते हैं। हाल ही में एक बार फिर से सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में एक ही छत के नीचे स्पॉट किया गया। जहां एक तरफ दोनों का साथ एक पार्टी में होना ही चर्चा का विषय बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ उस रात की एक ऐसी वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है जिसने बवाल मचा दिया है। दरअसल, वायरल होती वीडियो में दावा किया जा रहा है कि सलमान खान और ऐश्वर्या एक-दूसरे को गले लगाते नजर आ रहे हैं। लेकिन क्या है सच है? तो चलिए बताते हैं इसकी पूरी कहानी...  

Salman Khan Tiger 3 actor Hugged Aishwarya Rai at Manish Malhotra Diwali Party in Viral Video know the truth
मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में ऐश्वर्या-सलमान - फोटो : social media

रविवार को मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में सलमान खान और ऐश्वर्या राय भी मौजूद थे। मनीष ने अपनी दिवाली पार्टी को कैमरों से दूर रखा। लेकिन फैंस इस बात को लेकर काफी उत्सुक हैं कि पार्टी में क्या हुआ। फैंस की उत्सुकता को बढ़ाने का काम पार्टी से वायरल होते एक नए वीडियो ने किया। इस वीडियो में पार्टी से बाहर निकलने से पहले सलमान खान और ऐश्वर्या राय को गले मिलते देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में सलमान पार्टी में लाल रंग के कपड़े पहने एक महिला को गले लगाते नजर आ रहे हैं।  

Salman Khan Tiger 3 actor Hugged Aishwarya Rai at Manish Malhotra Diwali Party in Viral Video know the truth
ऐश्वर्या राय बच्चन, सलमान खान - फोटो : social media

ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी के लिए एक लाल रंग का शरारा सूट पहना था, ऐसे में इंटरनेट पर अटकलें लगने लगीं कि सलमान ऐश्वर्या को गले लगा रहे थे। फैंस वीडियो पर कमेंट कर अपने रिएक्शंस दे रहे थे। जहां एक तरफ कुछ नेटिजन्स यह वीडियो देखकर चौंक गए, वहीं बहुत से ऐसे थे जिन्होंने संजय लीला भंसाली से 'हम दिल दे चुके सनम 2' बनाने तक की अपील कर डाली। हालांकि, यह बिल्कुल अटकलें गलत हैं कि सलमान वीडियो में ऐश्वर्या को गले लगा रहे हैं क्योंकि यह जल्द ही स्पष्ट हो गया था कि वीडियो में दिख रही महिला कौन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor Hugged Aishwarya Rai at Manish Malhotra Diwali Party in Viral Video know the truth
सलमान खान- ऐश्वर्या राय - फोटो : social media

वीडियो में सलमान खान के गले लगती वह महिला ऐश्वर्या नहीं बल्कि सूरज पंचोली की बहन सना पंचोली हैं। सना पंचोली और ऐश्वर्या राय बच्चन दोनों ही मनीष मल्होत्रा की दिवाली पार्टी में लाल रंग के कपड़ों में पहुंचीं थी, जिसने इंटरनेट पर यह बवाल मचा दिया। हालांकि, अब साफ हो गया है कि ऐश्वर्या और सलमान एक-दूसरे से दूर ही रहे और सभी फैंस के अरमानों पर भी पानी फिर गया है। बता दें, सलमान और ऐश्वर्या कई बॉलीवुड पार्टीज में एक ही छत के नीचे रहे हैं। हालांकि, साल 2000 में हुए ब्रेकअप के बाद से उन्होंने दूरी बनाए रखी है।
Housefull 5: अगले वर्ष तक खिसकी 'हाउसफुल 5' की शूटिंग, जानें कब होगा अक्षय कुमार की फिल्म का शुभारंभ!

विज्ञापन
Salman Khan Tiger 3 actor Hugged Aishwarya Rai at Manish Malhotra Diwali Party in Viral Video know the truth
टाइगर 3 - फोटो : सोशल मीडिया

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'टाइगर 3' की रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और कटरीना कैफ टाइगर और जोया के रूप में वापसी कर रहे हैं। इस बार फिल्म में सलमान खान विलेन बने इमरान हाशमी से पंगा लेते नजर आएंगे। 'टाइगर 3' का निर्देशन मनीष शर्मा ने किया है और खबर है कि इसकी कहानी आदित्य चोपड़ा ने लिखी है। 'टाइगर 3' 12 नवंबर को रिलीज होने वाली है। वहीं ऐश्वर्या राय बच्चन को आखिरी बार मणिरत्नम की फिल्म 'पोन्नियिन सेल्वन 2' में देखा गया था।
VD 18: टाली गई वरुण धवन और एटली की 'वीडी 18' की रिलीज, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed