{"_id":"601e94a99412e40c6d524c3a","slug":"salman-khan-to-aishwarya-rai-bachchan-these-celebrities-send-expensive-gift-to-virat-and-anushka-daughter","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान से लेकर ऐश्वर्या तक, इन सितारों ने विराट-अनुष्का की बेटी को दिए बेहद खास तोहफे, लाखों में हैं कीमत","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से लेकर ऐश्वर्या तक, इन सितारों ने विराट-अनुष्का की बेटी को दिए बेहद खास तोहफे, लाखों में हैं कीमत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: विजयाश्री गौर
Updated Sat, 06 Feb 2021 06:46 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
अनुष्का और विराट
- फोटो : इंस्टाग्राम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेट कप्तान विराट कोहली माता पिता बनने के बाद से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा ने अपनी बेटी का नाम एक पोस्ट के जरिए फैंस को बताया था। विरुष्का की बेटी का नाम वामिका है और फैंस को ये नाम काफी पसंद आया है। अनुष्का और विराट के फैंस ने उनके लिए कई तोहफे भेजे हैं। बॉलीवुड के भी बहुत से सितारों ने नन्ही वामिका पर खूब प्यार लुटाया है और उनके लिए खास तोहफे भी दिए हैं। बॉलीवुड सितारों की तरफ से मिले इन तोहफों की कीमत लाखों में हैं। तो चलिए आपको बताते हैं किन सितारों ने वामिका को क्या क्या तोहफा दिया है।
2 of 6
सलमान खान
- फोटो : instagram/beingsalmankhan
अभी तक वामिका का चेहरा दुनिया के सामने नहीं आया है और फैंस उनकी एक झलक देखने के लिए बेकरार हैं। ऐसे में विराट और अनुष्का को दुनिया भर से आशीर्वाद और शुभकामनाएं मिल रही हैं। साथ ही उन्हें बॉलीवुड के मशहूर सितारों की तरफ से कई तोहफे भी मिले हैं। बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने वामिका को एक बेहद ही प्यारा डॉल हाउस गिफ्ट किया है जिसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये है। अनुष्का सलमान की अच्छी दोस्ती है और फिल्म 'सुल्तान' में दोनों साथ काम कर चुके हैं।
3 of 6
shah rukh khan
- फोटो : instagram/iamsrk
सलमान के अलावा शाहरुख ने भी विरुष्का की बेटी वामिका पर खूब प्यार लुटाया है और उन्हें ब्रेसलेट गिफ्ट किया है। ये ब्रेसलेट काफी मंहगा है। बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरूआत शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' से की थी। ये फिल्म पर्दे पर बड़ी हिट साबित हुई थी
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
अक्षय कुमार
- फोटो : इंस्टाग्राम
अक्षय कुमार ने भी अनुष्का और विराट की बेटी वामिका के लिए बहुत खूबसूरत तोहफा दिया है। अक्षय ने वामिका को सोने की पायल तोहफे में दी है। गौरतलब है कि अक्षय कुमार और अनुष्का शर्मा भी फिल्म 'पटियाला हाउस' में साथ काम कर चुके हैं। इस फिल्म मे इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : instagram
ऐश्वर्या राय बच्चन ने भी नन्ही वामिका के लिए बेहद खूबसूरत उपहार दिया है। खबरों की मानें तो ऐश्वर्या ने वामिका के लिए काफी महंगी हैंडमेड चॉकलेट गिफ्ट की है। इसके अलावा कैटरीना कैफ ने भी वामिका के लिए एक डॉल हाउस गिफ्ट किया है जिसकी कीमत 70 हजार रुपये बताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।