{"_id":"5d1c75438ebc3e3c9b26224e","slug":"salman-khan-to-create-fitness-awareness-by-launching-300-sk-27-gym-franchise","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देश के युवाओं को 'सुल्तान' बनने का सुनहरी मौका देंगे सलमान, उठाने वाले हैं ये बड़ा कदम","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
देश के युवाओं को 'सुल्तान' बनने का सुनहरी मौका देंगे सलमान, उठाने वाले हैं ये बड़ा कदम
मुंबई डेस्क, अमर उजाला
Published by: Avinash Pal
Updated Wed, 03 Jul 2019 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
53 साल के हो चुके फिल्मी जगत के सुल्तान सलमान खान आज भी फिटनेस की मिसाल के तौर पर जाने जाते हैं। आए दिन सलमान जिम करते वक्त की अपनी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं। पर अब अपनी इसी फिटनेस के राज वह दुनिया भर में बांटना चाहते हैं। इसकी शुरुआत वह देश भर में अपनी नई जिम और फिटनेस सेंटर की फ्रैंचाइजी खोल करना चाहते हैं।
2 of 4
Salman Khan
- फोटो : social media
बीइंग ह्यूमन की दुनिया भर में सफल फ्रैंचाइजी के बाद, सुपरस्टार सलमान खान अब देश भर में जिम और फिटनेस सेंटर के रूप में अपनी चेन शुरू करने के लिए तैयार हो चुके हैं। पूरे भारत में अगले साल तक 300 जिम सेंटर्स का खयाल लेकर चल रहे सलमान खान, इस जिम चेन के जरिए फिटनेस के प्रति लोगों का उत्साह बढ़ाना चाहते हैं। "बीइंग स्ट्रॉन्ग" फिटनेस इक्विपमेंट की सफलता के बाद, सलमान खान "एस.के -27" जिम फ्रेंचाइज लॉन्च कर रहे हैं।
3 of 4
salman khan
- फोटो : social media
सूत्रों की मानें तो "एस.के-27" का उद्देश्य हर व्यक्ति को फिट और स्वस्थ बनाना है। इतना ही नहीं, "एस."के-27 का लक्ष्य फिट इंडिया मूवमेंट के प्रति जागरूकता फैलाते हुए, फिटनेस ट्रेनर और उद्यमियों के लिए रोजगार के अवसर पैदा करना भी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
पिछले साल ही सलमान खान ने अपना फिटनेस इक्विपमेंट ब्रांड "बीइंग स्ट्रांग लॉन्च" किया था और इसके लॉन्च होने के तीन महीनों के भीतर, बीइंग स्ट्रॉन्ग इक्विपमेंट के साथ पहले ही पूरे भारत में 175 से अधिक जिम में स्थापित किए जा चुके हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।