फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ब्रेकअप के बाद अंकिता की जिंदगी में फिर लौटा प्यार, ब्वॉयफ्रेंड के प्रपोज करने पर दिया ऐसा जवाब

Wed, 03 Jul 2019 04:28 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Wed, 03 Jul 2019 04:28 PM IST
विज्ञापन
Ankita Lokhande shared romantic photo with boyfriend Vicky Jain said I will think about it
Ankita Lokhande - फोटो : social media
छोटे पर्दे की मशहूर अदाकारा अंकिता लोखंडे सुशांत राजपूत से ब्रेकअप के बाद अब ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। साल की शुरुआत में ही अभिनेत्री ने इस बात की पुष्टि की थी वह बिलासपुर बेस्ड बिजनेसमैन विक्की जैन संग रिलेशनशिप में हैं। वहीं अब अंकिता लोखंडे और विक्की जैन अपनी रोमांटिक तस्वीरों की वजह से चर्चा में हैं। 

 
Ankita Lokhande shared romantic photo with boyfriend Vicky Jain said I will think about it
Ankita Lokhande - फोटो : social media
जी हां, अंकिता लोखंडे ने ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ अपनी रोमांटिक तस्वीरें ट्विटर पर शेयर की हैं। एक तस्वीर में विक्की जैन अपने घुटनों के बल बैठकर अंकिता को प्रपोज करते नजर आ रहे हैं। वहीं बाकी की तस्वीरों में अंकिता और विक्की बेंच पर बेहद रोमांटिक अंदाज में बैठे दिखाई दे रहे हैं। 
Ankita Lokhande shared romantic photo with boyfriend Vicky Jain said I will think about it
Ankita Lokhande - फोटो : social media
विक्की जैन के प्रमोज की इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता लोखंडे ने बेहद खास कैप्शन भी दिया है। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लिखा- 'मैं इसके बारे में सोचूंगी।' अंकिता लोखंडे के फैंस ब्वॉयफ्रेंड विक्की जैन के साथ उनकी तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं और कमेंट के जरिए जमकर तारीफ भी कर रहे हैं।  
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ankita Lokhande shared romantic photo with boyfriend Vicky Jain said I will think about it
Ankita Lokhande - फोटो : file photo
बीते दिनों अंकिता ने विक्की के बारे में बात करते हुए कहा था कि विक्की काफी अच्छे हैं, वह बिलासपुर के एक बिजनेसमैन हैं, हां मैं प्यार में हूं और सही समय पर इसके बारे में पता भी चल जाएगा। अब खबर है कि अंकिता और विक्की साल के अंत शादी कर सकते हैं। गौरतलब है कि अंकिता लोखंडे ने विक्की जैन से पहले एक्टर सुंशात सिंह राजपूत को काफी समय तक डेट किया था। बाद में सुशांत के साथ उनका ब्रेकअप हो गया था।
विज्ञापन
Ankita Lokhande shared romantic photo with boyfriend Vicky Jain said I will think about it
Ankita Lokhande Sushant - फोटो : twitter
वहीं एक्टर सुशांत सिंह राजपूत इन दिनों एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को डेट करने की वजह से सुर्खियों में हैं। हाल ही में लद्दाख से सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती की तस्वीरें सामने आई थीं। तस्वीरों के बाद ऐसे कयास लगाए जाने लगे कि दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। हालांकि अभी तक इन दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर खुद से कोई खुलासा नहीं किया है। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed