{"_id":"5d4071e58ebc3e6d206de74c","slug":"salman-khan-to-john-abraham-these-bollywood-celebrities-suffer-deadly-accident-during-film-shooting","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सलमान से लेकर ऐश्वर्या तक, मौत के मुंह में जाते-जाते बचे ये 6 सितारे, झेल चुके हैं जानलेवा हादसा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सलमान से लेकर ऐश्वर्या तक, मौत के मुंह में जाते-जाते बचे ये 6 सितारे, झेल चुके हैं जानलेवा हादसा
Tue, 30 Jul 2019 10:15 PM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Tue, 30 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan,Aishwarya Rai Bachchan
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बड़े पर्दे पर बहुत से सितारों के स्टंट और एक्शन सीन दांतों तले उंगली दबा देने होते हैं। एक अच्छे सीन को करने के लिए इन सितारों को काफी मेहनत करनी पड़ती है। कभी-कभी स्टंट और एक्शन सीन फिल्माते समय ये सितारे घायल भी हो जाते हैं। बहुत बार हादसा इतना बड़ा हो जाता है कि बात जान पर भी आ जाती है। आज हम आपको बॉलीवुड के ऐसी ही सितारों से रूबरू करवाते हैं जो फिल्म की शूटिंग करते हुए बुरी तरह घायल हो गए। यहां तक कि उनकी जान भी जाते-जाते बची।
tere naam
- फोटो : file photo
सलमान खान
बॉलीवुड के दबंग खान यानी सलमान खान की फिल्मों में शानदार एक्शन देखने को मिलता है। सलमान के साथ फिल्म 'तेरे नाम' के सेट पर ऐसा हादसा हुआ था कि वह बुरी तरह से घायल हो गए थे। फिल्म 'तेरे नाम' साल 2003 में आई थी। उस समय एक्शन सीन फिल्माने के लिए वीएफएक्स का इस्तेमाल बहुत कम हुआ करता था। एक सीन में सलमान खान को रेलवे ट्रैक पर चलना था, लेकिन उनके एक को-एक्टर को लगा कि ट्रेन अचानक सामने आ गई है और उसने सलमान खान की जान बचाने के लिए उन्हें धक्का दे दिया, जिस वजह से सलमान खान गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

preity zinta
- फोटो : file photo
प्रीति जिंटा
'वीर-जारा', 'कल हो न हो' और 'कोई फिल्म गया' जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा भी शूटिंग के दौरान बड़े हादसे से गुजर चुकी हैं। प्रीति जिंटा एक बार कोलंबो में परफॉर्म कर रही थीं। इस दौरान कॉन्सर्ट की फ्रंट रो में बम ब्लास्ट हो गया था। इस हादसे में प्रीति जिंटा की जान जाते-जाते बची थी। वहीं दूसरी बार प्रीति जिंटा थाईलैंड में आई सुनामी से चारों तरफ से घिर गई थी। यह हादसा तब हुआ जब प्रीति जिंटा थाईलैंड में छुट्टियां मनाने गई थी।

shootout at wadala
- फोटो : social media
जॉन अब्राहम
इन दिनों फिल्म बटला हाउस की वजह से सुर्खियों में छाए जॉन अब्राहम भी मौत के मुंह में जाते-जाते बच चुके हैं। उनके साथ दर्दनाक हादसा फिल्म 'शूटआउट एट वडाला' की शूटिंग के समय हुआ था। इस फिल्म के क्लाइमेक्स में अनिल कपूर जॉन अब्राहम को गोली मारते हैं इस सीन को फिल्माते हुए जॉन अब्राहम बुरी तरह से घायल हो गए थे। ब्लैंक बुलेट जॉन अब्राहम के गर्दन पर जाकर लगी थी। गोली मारते समय जॉन अब्राहम और अनिल कपूर की दूरी का फासला 15 फीट से कम था। जिस वजह से जॉन अब्राहम बुरी तरह घायल हो गए थे।

Kya Kehna
- फोटो : instagram
सैफ अली खान
सैफ अली खान भी फिल्म की शूटिंग करते समय बुरी तरह से घायल हो चुके हैं। वह साल 2000 में आई फिल्म 'क्या कहना' में एक्ट्रेस प्रीति जिंटा के साथ नजर आए थे। इस फिल्म की शूटिंग में बाइक एक्सीडेंट के दौरान सैफ अली खान बुरी तरह घायल हो गए थे। जिस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। उनके पूरे शरीर पर कई टांके भी आए थे।