{"_id":"605b991d2c7d50662064775a","slug":"salman-khan-took-corona-vaccine-kangana-ranaut-reacts-to-ram-gopal-varma-praise-top-five-news","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पांच खबरें: सलमान खान ने ली कोरोना वैक्सीन और राम गोपाल वर्मा से तारीफ सुनकर कंगना ने यूं किया रिएक्ट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पांच खबरें: सलमान खान ने ली कोरोना वैक्सीन और राम गोपाल वर्मा से तारीफ सुनकर कंगना ने यूं किया रिएक्ट
Thu, 25 Mar 2021 08:51 AM IST
स्वाति सिंह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: स्वाति सिंह
Updated Thu, 25 Mar 2021 08:51 AM IST
विज्ञापन
सलमान खान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशभर में कोरोना का प्रभाव एक बार फिर बढ़ता जा रहा है। वहीं, बॉलीवुड में लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों के बीच अभिनेता संजय दत्त और सलमान खान ने इसकी वैक्सीन की पहली खुराक ले ली है। सलमान खान ने बुधवार शाम को अपने प्रशंसकों को सूचित करते हुए एक ट्वीट साझा किया।
कंगना रणौत, राम गोपाल वर्मा
- फोटो : file photo
थलाइवी के ट्रेलर सामने आने बाद बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रणौत खूब तारीफें मिल रहीं। 23 मार्च को कंगना के जन्मदिन वाले दिन 'थलाइवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया है जिसकी काफी चर्चा हो रही है। फिल्म 'थलाइवी' में तमिलनाडु की दिवंगत मुख्यमंत्री जे जयललिता के अभिनेत्री से पॉलिटिशन बनने के पूरे सफर को दिखाया गया है। जयललिता के रोल में दिखीं कंगना दर्शकों को बेहद पसंद आ रही हैं। इसी बीच जाने-माने फिल्ममेकर राम गोपाल वर्मा ने कंगना की जबरदस्त तारीफ की है। साथ ही उन्होंने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर सबके सामने कंगना से माफी भी मांगी है।
थलाइवी का ट्रेलर देख राम गोपाल वर्मा ने कंगना रणौत से मांगी माफ़ी, अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट
थलाइवी का ट्रेलर देख राम गोपाल वर्मा ने कंगना रणौत से मांगी माफ़ी, अभिनेत्री ने यूं किया रिएक्ट
आमिर खान
- फोटो : instagram/avigowariker
देशभर में एक बार फिर से कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़े चिंता का विषय हैं। वहीं, महाराष्ट्र में एक बार फिर से कोरोना की लहर है। प्रदेश में आए दिन हजारों नए कोरोना संक्रमित सामने आ रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड गलियारे को भी इस महामारी ने अपनी चपेट में ले लिया है। कार्तिक आर्यन, रणबीर कपूर, मनोज बाजपेयी के बाद अब आमिर खान भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं।
बॉलीवुड में कोरोना: अब आमिर खान को हुआ कोरोना, घर में खुद को किया क्वारंटीन
बॉलीवुड में कोरोना: अब आमिर खान को हुआ कोरोना, घर में खुद को किया क्वारंटीन
विज्ञापन
विज्ञापन
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो
- फोटो : सोशल मीडिया
ड्रग्स मामले की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल ही में एक 19 साल के कॉलेज छात्र को गिरफ्तार कर लिया है। कॉलेज में पढ़ने वाले छात्र के मुंबई के बांद्रा वाले घर से ड्रग्स और 2.3 लाख रुपये बरामद किए गए हैं। खबरों की मानें तो ये छात्र बॉलीवुड की कई मशहूर हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई करता था। कोर्ट ने छात्र को 4 दिन की एनसीबी की कस्टडी में भेजा है।
बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले छात्र को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, 2.3 लाख रुपये बरामद
बॉलीवुड हस्तियों को ड्रग्स सप्लाई करने वाले छात्र को एनसीबी ने किया गिरफ्तार, 2.3 लाख रुपये बरामद
विज्ञापन
प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस
- फोटो : instagram/maneeshkgoyal
प्रियंका चोपड़ा पिछले कुछ समय से न्यूयॉर्क में अपने रेस्तरां को लेकर चर्चा में हैं। अब उनका यह रेस्तरां भारतीय खाना परोसने के लिए तैयार है। रेस्तरां के खोलने से पहले प्रियंका ने यहां पूरे रीति रिवाजों के साथ पूजा करवाई है। सामने आई तस्वीरों में रेस्तरां में गणपति की पूजा की जा रही है जिसमें रेस्तरां से जुड़े अन्य लोग भी नजर आ रहे हैं। यहां प्रियंका के साथ पति निक जोनस पूजा स्थल पर बैठे हुए हैं। पूजा के दौरान पंडित ने मंत्र पढ़े और चढ़ावे में डॉलर चढ़ाया गया।
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने रेस्तरां के खोलने से पहले की गणपति पूजा, निक जोनस ने दिया पूरा साथ
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में अपने रेस्तरां के खोलने से पहले की गणपति पूजा, निक जोनस ने दिया पूरा साथ