24 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रात 8 बजे देश को संदेश देते हुए बताया कि रात 12 बजे से 21 दिनों के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया जा रहा है। पीएम मोदी ने ये कड़ा फैसला देशहित में लेते हुए सभी को इसकी अहमियत भी समझाई। बता दें कि कोरोना वायरस का खतरा पूरे देश पर मंडरा रहा है। ऐसे में इससे पहले जहां पीएम मोदी ने जनता कर्फ्यू और घर में रहने के निर्देश दिए थे तो वहीं अब पीएम मोदी ने लॉकडाउन के आदेश दे दिए हैं। ऐसे में कुछ लोग जहां घर से ही अपने ऑफिस का काम कर रहे हैं तो वहीं कई लोग घर में खाली बैठने की वजह से ऊब हो रहे हैं। ऐसे में अगर आप भी घर पर बैठे बोर हो रहे हैं तो हम आपको बताते हैं बॉलीवुड के 'दबंग' यानी सलमान खान की वो दस फिल्में जो आप घर बैठे अलग अलग ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एन्जॉय कर सकते हैं।
Coronavirus: लॉकडाउन से घर में हो रहे हैं बोर, मूड सेट कर देंगी सलमान खान की ये दस फिल्में
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है
सलमान खान के फैंस अगर उनका एक्शन अंदाज मिस कर रहे हैं तो वो एक था टाइगर और टाइगर जिंदा है को देख सकते हैं। दोनों ही फिल्मों में जहां सलमान खान जोरदार एक्शन के मोड में दिखे थे तो वहीं दर्शकों को सलमान और कटरीना का रोमांस भी काफी पसंद आया था। फिल्म में सलमान के किरदार का नाम टाइगर था, जबकि कटरीना 'जोया' के किरदार में थीं।
सुल्तान
फिल्म में सलमान खान के किरदार का नाम सुल्तान अली खान था। फिल्म में सलमान खान पहलवानी करते दिखे थे। फिल्म में सलमान की जोड़ी अनुष्का शर्मा के साथ बनी थी। फिल्म में ये साफ तौर पर देखने को मिलता है कि कोशिश करने वालों की हार नहीं होती। ऐसे में अगर आप भी खुद को मोटिवेट करना चाहते हैं तो सलमान की सुल्तान आपके लिए सही फिल्म है।
बजरंगी भाईजान
वैसे तो भारत और पाकिस्तान पर आधारित कई फिल्में देखने को मिली हैं। लेकिन सलमान खान और करीना कपूर खान स्टारर बजरंगी भाईजान उन सभी से एक दम अलग थी। फिल्म में सलमान को बजरंग का भक्त दिखाया है जो एक पाकिस्तानी बच्ची की मदद के लिए किसी भी हद तक गुजर जाता है। फिल्म कई जगहों पर जहां खूब गुदगुदाती है तो वहीं कई बार फिल्म आपको भावुक भी कर देती है।
बॉडीगार्ड
सलमान खान की फिल्म बॉडीगार्ड, हॉलीवुड फिल्म बॉडीगार्ड की ही रीमेक थी। फिल्म में सलमान खान ने लवली सिंह का किरदार निभाया था। फिल्म में सलमान खान, करीना कपूर खान के बॉडीगार्ड बने थे। फिल्म में एक्शन के साथ ही साथ सलमान- करीना का रोमांस भी देखने को मिला था।