फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए क्यों दुबई का 'दबंग टूर कॉन्सर्ट' कैंसल करने को मजबूर हुए सलमान, सामने आई ये बड़ी वजह

Sat, 16 Mar 2019 03:51 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Sat, 16 Mar 2019 03:51 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan Tour in Dubai cancelled out here is why
सलमान खान

सलमान खान के फैंस के लिए बुरी खबर है। इस बार का मोस्ट अवेटेड इवेंट दबंग टूर (Dabangg Tour) कैंसिल हो गया है। सलमान ने हाल ही में अपने दबंग टूर कॉन्सर्ट दुबई की घोषणा की थी। इस कॉन्सर्ट में उनके साथ कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और डेजी शाह परफॉर्म करने वाले थे लेकिन तेज बरसात की वजह से सलमान को अपना ये कॉन्सर्ट रद्द करना पड़ा है।

Salman Khan Tour in Dubai cancelled out here is why
katrina kaif - फोटो : instagram

एक्टर्स ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर बताया कि शो कैंसिल हो गया है। कटरीना ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- खराब मौसम की वजह से आज का शो रद्द कर दिया गया है। जो भी आज कॉन्सर्ट में आने वाले थे, उन्हें शुक्रिया, लेकिन ऐसी परिस्थितियां हमारे कंट्रोल में नहीं है। आशा करती हूं कि आपसे जल्द मुलाकात होगी।

Salman Khan Tour in Dubai cancelled out here is why
salman khan - फोटो : social media

बता दें दबंग टूर को सलमान के भाई सोहेल खान प्रोड्यूस करते हैं। इस इवेंट को सलमान हैंडल करते हैं और इसमें मनीष पॉल समेत कई सारे सेलिब्रिटीज परफॉर्म कर चुके हैं। इस बार कटरीना कैफ, जैकलीन फर्नांडिस, सोनाक्षी सिन्हा, प्रभुदेवा और डेजी शाह परफॉर्म करने वाले थे लेकिन मौसम खराब होने की वजह से फैंस उन्हें परफॉर्म करते नहीं देख पाएंगे।
 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

#Selfieee 🤗🔥 @aslisona @beingsalmankhan & #prabhudeva leaves for #Dabanggtourreloaded #Dubai #sonakshisinha #aslisona #salmankhan #beingsalmankhan #jacquelinefernandez #katrinakaif #manishpaul #daisyshah #gururandhwa #dabangg3 #dabangtour #fab #airplane #airport #airportlook #lovely #love #dancers #bollywoodstars

A post shared by Rania ~ Sonakshi Sinha (@sonakshisinha.queen) on

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Tour in Dubai cancelled out here is why
salman khan
वहीं  शो के आयोजकों ने भी अपनी वेबसाइट पर शो के पोस्टपोंड होने की जानकारी देते हुए सभी के पैसे लौटाने की बात कही है। बात करें फिल्मों की तो सलमान जल्द ही अपनी फिल्म 'भारत' (Bharat) लेकर आ रहे हैं। इस फिल्म के अलावा वो जल्द ही 'दबंग 3' की शूटिंग शुरू कर सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed