{"_id":"5c8cbd21bdec22493442dc5e","slug":"irrfan-khan-met-producer-dinesh-vijan-after-treatment-of-cancer","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैंसर के इलाज के बाद कितने बदल गए हैं इरफान खान, तस्वीरों में पहचानना भी हुआ मुश्किल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैंसर के इलाज के बाद कितने बदल गए हैं इरफान खान, तस्वीरों में पहचानना भी हुआ मुश्किल
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Sat, 16 Mar 2019 02:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
irrfan khan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
इरफान खान लंबे समय से लाइम लाइट से दूर लंदन में अपना इलाज करवा रहे थे । कुछ दिन पहले ही वो पूरी तरह से ठीक होकर भारत लौटे हैं । खबरों की मानें तो इरफान खान फिर से फिल्मों में वापसी करने जा रहे हैं । इसके चलते वो फिल्म मेकर दिनेश विजान से मिलने पहुंचे थे ।
2 of 5
irrfan khan
कार में बैठे इरफान का लुक पूरी तरह से बदला हुआ था । उन्हें देखकर पहचानना भी मुश्किल था । बता दें कि इरफान को पिछले साल न्यूरो एंडोक्राइन नाम की एक बीमारी हो गई थी । इसी के इलाज के लिए वो लंदन गए थे । अब वो जल्द बड़े परदे पर वापसी करेंगे ।
3 of 5
irrfan khan
खबरों की मानें तो इरफान खान जल्द ही हिंदी मीडियम के सीक्वल की शूटिंग शुरू करेंगे । इसका पहला पार्ट दर्शकों ने काफी पसंद किया था । बॉक्स ऑफिस पर भी फिल्म ने अच्छी कमाई की थी । इस फिल्म का निर्देशन साकेत चौधरी ने किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
irrfan khan
फिल्म में इरफान के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस सबा कमर ने काम किया था । इसमें वो इरफान की पत्नी बनी थीं । इरफान आखिर बार फिल्म कारवां में नजर आए थे । इसमें साउथ के एक्टर दल्कर सलमान और मिथिला पालकर ने मुख्य भूमिका निभाई थी ।
विज्ञापन
5 of 5
Irrfan Khan
- फोटो : instagram
'कारवां' का डायरेक्शन आकर्ष खुराना ने किया था । खबरों की मानें तो 'हिंदी मीडियम' के सीक्वल के लिए इरफान के अपोजिट राधिका आप्टे और राधिका मदान नजर आ सकती हैं। राधिका आप्टे मां और राधिका मदान को बेटी के रोल के लिए अप्रोच किया गया है । फिल्म को दिनेश विजान प्रोड्यूस करेंगे ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।