{"_id":"5cbd71bbbdec2213f413701f","slug":"salman-khan-unveil-the-trailer-of-bharat-for-media","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"एवेंजर्स की राह चले सलमान खान, रिलीज से पहले पत्रकारों को दिखाया भारत का ट्रेलर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
एवेंजर्स की राह चले सलमान खान, रिलीज से पहले पत्रकारों को दिखाया भारत का ट्रेलर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:21 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
bharat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा ने हाल के दिनों की कुछ मेगा बजट फिल्मों के फ्लॉप होने से नए सबक सीखे हैं। हॉलीवुड फिल्मों के निर्माताओं की तरह अब सलमान खान की फिल्म भारत के निर्माताओं ने भी फिल्म का ट्रेलर पब्लिक के लिए रिलीज करने से पहले सोमवार को मीडिया के चुनिंदा लोगों को दिखाया और उनकी राय जानी। शाहरुख खान इससे पहले भी अपने घर मन्नत में बने थिएटर में मीडिया के चुनिंदा लोगों को रिलीज से पहले अपनी फिल्मों के ट्रेलर दिखाते रहे हैं। सलमान खान की किसी फिल्म का ट्रेलर रिलीज से पहले मीडिया को दिखाने का यह पहला मामला माना जा रहा है।
2 of 5
avengers endgame
- फोटो : amar ujala
हॉलीवुड में मारवेल स्टूडियो ने दुनिया भर के चुनिंदा पत्रकारों को अपनी फिल्म के खास अंश दिखाने की परंपरा काफी पहले से शुरू कर रखी है। अलग अलग महाद्वीपों के पत्रकारों को एक जगह एकत्र कर उन्हें ट्रेलर के अलावा फिल्म के कुछ खास अंश दिखाए जाते हैं। इस स्क्रीनिंग के दौरान पत्रकारों के हाव भावों की खुफिया कैमरों से रिकॉर्डिंग भी होती है। जिस सीन पर भी पत्रकार कोई प्रतिक्रिया नहीं दिखाते हैं या जिस सीन को लेकर पत्रकारों के चेहरे पर उत्साह नहीं दिखता, उन सीन्स को फिल्म के मेकर्स फिर से रिव्यू करते हैं।
3 of 5
सलमान खान
- फोटो : instagram
शाहरुख खान और कुछ अन्य कलाकार अपने भरोसेमंद पत्रकारों को ट्रेलर रिलीज करने से पहले दिखाते रहे हैं। हालांकि, चेन्नई एक्सप्रेस के बाद शाहरुख खान ने भी ये नहीं किया और चेन्नई एक्सप्रेस के बाद से ही शाहरुख करियर ढलान पर भी आया। आमिर खान अपनी फिल्म को लेकर इतने मुतमईन रहते हैं कि वह किसी दूसरे की अपनी फिल्म के बारे में नहीं सुनते बल्कि फिल्म की पूरी मार्केटिंग टीम उन्हीं के हिसाब से फिल्म का प्रचार प्लान करती है। सलमान खान ने कभी इस सबकी परवाह ही नहीं की। लेकिन, रेस 3 के सुपरफ्लॉप होने के बाद सलमान का नजरिया बदला है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
salman khan
सोमवार को सलमान की आने वाली फिल्म भारत का ट्रेलर मीडिया के चुनिंदा लोगों को दिखाया गया। यशराज फिल्म्स के स्टूडियो में ट्रेलर की पहली स्क्रीनिंग सुबह 11 बजे हुई जिसमें फिल्म से जुड़े सारे तकनीशियनों और कंपनियों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस खास प्रिव्यू में मीडिया के गिनती के ही लोग बुलाए गए, जिनमें अमर उजाला भी शामिल रहा।
विज्ञापन
5 of 5
bharat
ट्रेलर की दूसरी स्क्रीनिंग दोपहर एक बजे हुई, जिसमें तकरीबन सारे बड़े मीडिया घरानों के फिल्म पत्रकारों को बुलाया गया। ट्रेलर दिखाने के दौरान हॉल में कैमरे ले जाने पर रोक रही। इस स्क्रीनिंग के बाद फिल्ममेकर्स ने मीडिया से उनकी प्रतिक्रियाएं जानीं और कुछ अच्छे सुझावों पर गौर भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।