{"_id":"5cbd76b3bdec2214314988e2","slug":"akshay-kumar-madhuri-dixit-sharmila-tagore-name-viral-in-politics-during-lok-sabha-election-2019","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार से पहले इन 5 स्टार्स के भी चुनाव लड़ने की फैल चुकी है अफवाह","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार से पहले इन 5 स्टार्स के भी चुनाव लड़ने की फैल चुकी है अफवाह
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिप्रा सक्सेना
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
Akshay, Salman and Sharmila
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार (Akshay Kumar) का नाम लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पहले भी चर्चा में रहा है। कुछ दिन पहले ऐसी खबरें आ रही थीं कि वह चुनाव मैदान में उतर सकते हैं। इस बीच अक्षय कुमार ने एक ऐसा ट्वीट कर दिया जिससे सोशल मीडिया पर हंगामा मचा दिया था। अक्षय के इस ट्वीट के बाद एक बार से उनके राजनीतिक सफर की अटकलें लगने लगी थीं। इस ट्वीट में अक्षय ने कहा था कि वह नए सफर की शुरुआत करने जा रहे हैं। इससे पहले कभी भी ऐसा नहीं किया। हालांकि अब अक्षय ने सफाई देते हुए चुनाव लड़ने की अकटलों को अफवाह बता दिया है। ऐसा पहली बार नहीं है कि जब किसी एक्टर की राजनीति में आने की खबरें चुनाव के दौरान आई हो। तो चलिए आपको बताते हैं कि अक्षय से पहले किन स्टार्स के मैदान में उतरने की खबरें आ चुकी हैं।
Getting into an unknown and uncharted territory today. Doing something I have never done before. Excited and nervous both. Stay tuned for updates.
शर्मिला टैगोर के नाम की भी अफवाह फैली थी। कहा जा रहा था कि वह कांग्रेस पार्टी की तरफ से गुरुग्राम से चुनाव लड़ सकती हैं। हालांकि पार्टी या फिर एक्ट्रेस की तरफ से इस बात का कोई भी आधिकारिक एलान नहीं किया गया है। दरअसल, राव इंद्रजीत सिंह कांग्रेस छोड़कर भाजपा में चले गए है, इस कारण कांग्रेस के पास इस क्षेत्र में कद्दावर नेता का अकाल सा पड़ गया है। गत चुनाव में कांग्रेस को तीसरे नंबर रहते हुए करारी हार का सामना करना पड़ा था। इस कारण कांग्रेस की ओर से इस बार मोहम्मद मंसूर अली खान पटौदी की पत्नी एवं सिने तारिका शर्मिला टैगोर को चुनावी दंगल में उतारने की चर्चा गर्म है।
3 of 6
madhuri dixit
- फोटो : file photo
बॉलीवुड की 'धक-धक गर्ल' माधुरी दीक्षित के चुनाव में लड़ने की अफवाह फैली थी। इन खबरों को हवा तब मिली जब उन्होंने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह से मुलाकात की थी। माधुरी ने चुनाव लड़ने की खबरों को मात्र अफवाह बताया। उन्होंनेे आगे कहा कि 'फिल्मी दुनिया से तीन लोगों को लेकर चुनाव लड़ने की खबर फैली थी लेकिन मैंने इस मुद्दे पर साफ कर दिया था कि मैं चुनाव में नहीं खड़ी होने वाली।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
Sanjay Dutt
- फोटो : twitter
ऐसी खबरें आई थीं कि संजय दत्त भी लोकसभा चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा था कि संजय दत्त इलाहाबाद से चुनाव लड़ेंगे। संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा कि 'लोकसभा चुनावों में मेरे खड़े होने की खबरें झूठी हैं। मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं और अपनी बहन प्रिया दत्त को सपोर्ट कर रहा हूं।'
विज्ञापन
5 of 6
salman khan
- फोटो : social media
अटकलें लगाई जा रही थीं कि सलमान खान लोकसभा चुनाव में खड़े हो सकते हैं। जिसके बाद सलमान खान ने ट्वीट कर लिखा 'मैं ना तो किसी राजनीतिक पार्टी की ओर से चुनाव लड़ूंगा और ना ही किसी भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार का हिस्सा बनूंगा।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।