{"_id":"5cbd7a67bdec22146e0fc093","slug":"world-cup-2019-here-film-based-on-83-world-cup-these-actors-played-cricketers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"37 साल बाद ये एक्टर्स दिलाएंगे 'वर्ल्ड कप', 'कालीन भैया' की वजह से फिर से बनेगा इतिहास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
37 साल बाद ये एक्टर्स दिलाएंगे 'वर्ल्ड कप', 'कालीन भैया' की वजह से फिर से बनेगा इतिहास
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: shrilata biswas
Updated Mon, 22 Apr 2019 03:06 PM IST
विज्ञापन
1 of 10
83 film
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉक्स ऑफिस पर एक के बाद एक हिट देने के बाद रणवीर सिंह अब अपनी अपकमिंग फिल्म 83 में व्यस्त हो गए हैं। रणवीर सिंह इसमें क्रिकेटर कपिल देव का रोल करेंगे। फिल्म का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं। माना जा रहा है ये फिल्म 2020 में रिलीज होगी। 1983 का वर्ल्ड कप पूरे देश के लिए ऐतिहासिक है शायद यही वजह है कि फिल्म की स्टारकास्ट पर बहुत ध्यान रखा गया। बीते कुछ दिनों में फिल्म के बाकी किरदारों का खुलासा किया गया है।
2 of 10
Tahir Raj Bhasin
- फोटो : social media
फिल्म 83 में सुनील गावस्कर का रोल एक्टर ताहिर राज भसीन निभाएंगे। ताहिर का जन्म दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पंजाबी और उनकी मां कश्मीरी-मराठी हैं। ताहिर राज भसीन ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत फिल्म किस्मत लव पैसा दिल्ली से की थी। उन्हें असल पहचान फिल्म मर्दानी से मिली, जिसमें वे विलेन के रोल में नजर आए।
3 of 10
Saqib Saleem
- फोटो : file photo
एक्टर साकिब सलीम फिल्म में पूर्व ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ की भूमिका निभा रहे हैं। रेस 3 में नजर आ चुके साकिब फिल्म 83 को लेकर बेहद एक्साइटेड हैं। फिल्म मिलने के बाद साकिब ने कहा कि, 'मैं फिल्म की शूटिंग के लिए एक्साइटेड हूं क्योंकि बचपन में मैं भी एक क्रिकेटर था। मेरे लिए 1983 विश्व कप जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम का हिस्सा होना एक सपने के सच होने जैसा है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 10
Adinath Kothare
- फोटो : social media
83 में दिलीप वेंगसरकर की भूमिका मराठी एक्टर आदिनाथ एम कोठारे निभाएंगे। गौरतलब है कि 83 के यादगार मैच में वेंगसरकर एन वक्त पर मैल्कम मार्श की बाउंसर बॉल से चोटिल हो गए थे और फाइनल मैच नहीं खेल पाए थे।
विज्ञापन
5 of 10
ammy virk
- फोटो : social media
पूर्व क्रिकेटर बलविंदर सिंह संधू की भूमिका पंजाबी एक्टर-सिंगर एमी विर्क करेंगे। बलविंदर सिंह संधू की गेंदबाजी की शैली सीखने के लिए एमी ने उनकी निगरानी में अभ्यास भी किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।