सलमान खान अपने स्वास्थ्य को लेकर काफी जागरूक हैं। 54 वर्ष की उम्र में भी वह अपने आपको एकदम फिट रखते हैं। अपनी फिटनेस के लिए वह व्यायाम से लेकर खान-पान में किसी भी तरह की कोताही नहीं बरतते हैं। इसी के चलते सलमान ने फिल्म 'राधे' के सेट पर ही अस्थायी जिम का निर्माण किया है। इन दिनों फिल्म की शूटिंग मुंबई के महबूब स्टूडियो में चल रही है। शूटिंग के दौरान व्यस्त शेड्यूल में भी अपने जिम सेशन को चालू रखने के लिए सलमान ने यह कदम उठाया है।
54 साल के सलमान की फिटनेस के ये हैं राज, शूटिंग के दौरान ऐसे रख रहे सेहत का ख्याल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिपिंग कंटेनर के अंदर जिम का निर्माण
प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सलमान एक पुलिस अफसर की भूमिका में हैं। इस किरदार के लिए सलमान को पूरी तरह से फिट रहना जरूरी है, जिसके लिए वह कठोर प्रशिक्षण ले रहे हैं। यह जिम एक शिपिंग कंटेनर के अंदर बनाया गया है। इसके अंदर वजन वाले उपकरण से लेकर एक मुक्केबाजी का बैग भी शामिल है जो उनके लिए बॉक्सिंग का अभ्यास करने के लिए बाहर लटका हुआ है। इसके अलावा जिम में दूसरे जरूरी उपकरण भी शामिल हैं। इसके साथ ही सेट पर एक दिलचस्प वातावरण और देखने को मिल रहा है जिसका हिस्सा सभी कलाकार और क्रू है। दरअसल सेट पर सभी एक दूसरे को 'हाय', 'हेलो' या किसी और संबोधन की जगह 'राधे-राधे' कहते हैं।
सेट पर पहुंचने के लिए साइकिल का इस्तेमाल
फिल्म की शूटिंग मुंबई के कई जगहों पर भी रही है जिसमें धोबी घाट और मलाड जैसी जगहें भी शामिल हैं। सलमान एक लोकेशन से दूसरे लोकेशन पर जाने के लिए गाड़ी के साथ ही ई- साइकिल का सहारा भी ले रहे हैं। एक सूत्र के अनुसार, 'सलमान पिछले एक हफ्ते से धोबी घाट पर एक गाने की शूटिंग कर रहे थे। इस गाने में सलमान के अलावा 50 जूनियर आर्टिस्ट पुलिस और धोबी के रूप में हैं। अपने बांद्रा के घर से अधिक दूर होने के बावजूद महालक्ष्मी तक जाने के लिए उन्होंने ई-साइकिल का इस्तेमाल किया। हालांकि इस दौरान सलमान के सुरक्षाकर्मी गाड़ियों में उनके पीछे रहे। रास्ते में अपनी पहचान छिपाने के लिए सलमान ने सिर पर टोपी पहनी हुई थी।' सूत्र के अनुसार, 'रविवार को मलाड पूर्व के एक फिल्म स्टूडियो में फिल्म का एक एक्शन सीक्वेंस शूट किया गया है। सलमान इस सेट पर भी अपनी साइकिल से ही पहुंचे थे।'
'किक 2' को लेकर चर्चा तेज
गौरतलब है सलमान खान लगातार अपनी फिल्मों की शूटिंग में व्यस्त हैं। पिछले दिनों 'दबंग 3' के रिलीज के अब सलमान अपना पूरा समय 'राधे' को दे रहे हैं। इसी बीच पिछले दिनों उन्होंने ईद 2021 पर अपनी अगली फिल्म 'कभी ईद कभी दिवाली' की घोषणा भी कर दी है। वहीं नई जानकारी के अनुसार 2014 में रिलीज हुई साजिद नाडियाडवाला निर्देशित 'किक' की अगली किस्त को भी हरी झंडी मिल गई है। इस फिल्म की शूटिंग 'कभी ईद कभी दिवाली' के बाद शुरू होगी। 'किक 2' दिसंबर 2021 में रिलीज हो सकती है।
पढ़ें: अगले साल की ईद के बाद सलमान ने क्रिसमस पर भी जमाया कब्जा, 'किक 2' को मिली हरी झंडी