एक केबल ऑपरेटर को फिल्म को रिलीज के तीन दिन बाद टीवी पर प्रसारित करने पर गिरफ्तार किया गया है। केबल ऑपरेटर पर आरोप है कि उसने साउथ सिनेमा के सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म दरबार के पाइरेटिड वर्जन को टीवी पर प्रसारित किया है, जो पूरी तरह से गैरकानूनी है। इसके चलते उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ये मामला तमिलनाडु के मदुरै शहर का है।
रिलीज के तीन दिन बाद इस केबल ऑपरेटर ने टीवी पर दिखाई ये सुपरहिट फिल्म, पुलिस ने किया गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंग्रेजी वेबसाइट टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार 10 जनवरी को रिलीज हुई रजनीकांत की फिल्म दरबार के पाइरेटिड वर्जन को टीवी पर प्रसारित कर दिया। जिसके बाद दरबार की प्रोडक्शन कंपनी Lyca Productions ने केबल ऑपरेटर के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए केबल ऑपरेटर को गिरफ्तार किया। गौरतलब है कि रजनीकांत की फिल्म दरबार सिनेमाघरों में रिलीज होती ही ऑनलाइन लीक हो गई है।
फिल्म के लीक होने पर दरबार के मेकर्स की चिंता बढ़ा गई है। खबर के मुताबिक Lyca Productions ने फिल्म दरबार मेें अपना काफी पैसा लगाया है। इस फिल्म को दुनियाभर में 7000 से भी ज्यादा स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया है। फिल्म दरबार में रजनीकांत के अलावा नयनतारा, निवेता थॉमस, योगी बाबू, प्रतीक बब्बर और सुनील शेट्टी जैसे कई दिग्गज कलाकार मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म का निर्देशन ए आर मुरुगादॉस ने किया है।
इस शुक्रवार को रजनीकांत की फिल्म दरबार भी रिलीज हुई। यह फिल्म 200 करोड़ रुपये के भारी भरकम बजट में बनी है। उम्मीद की जा रही थी कि फिल्म की सभी भाषाओं में रिलीज करने का फायदा मिलेगा और ओपनिंग ही करीब 75 करोड़ रुपये जरूर रहेगी। लेकिन, फिल्म उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी और इसकी ओपनिंग मुश्किल से 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाई।
फिल्म दरबार ने शुक्रवार को 51.2 करोड़ रुपये कमाए हैं और दक्षिण भारतीय फिल्मों में ओपनिंग के लिहाज से 12वें नंबर पर भी है लेकिन इसका ओपनिंग डे कलेक्शन बिगिल और सरकार जैसी फिल्मों से कम रहा। फिल्म ने हिंदी पट्टी में काफी निराशाजनक प्रदर्शन किया। फिल्म दरबार के हिंदी संस्करण ने पहले दिन सिर्फ 1.88 करोड़ रुपये का कारोबार किया। रजनीकांत की फिल्म दरबार को हिंदी सिनेमा की भी दो बड़ी फिल्में अजय देवगन की तानाजी : द अनसंग वॉरियर और दीपिका पादुकोण की छपाक एक साथ रिलीज किया गया है।
पढ़ें: ऋतु नंदा के निधन से शोक में बॉलीवुड, अमिताभ बच्चन से नीतू कपूर तक ने सोशल मीडिया पर ऐसे किया याद