फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सलमान की मां ने 77 की उम्र में किया इंस्टाग्राम डेब्यू, फॉलोअर्स की संख्या सात हजार पार

Tue, 14 Jan 2020 07:26 PM IST
शिप्रा सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शिप्रा सक्सेना Updated Tue, 14 Jan 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Salman Khan mother Salma Khan Instagram debut at the age of 77
salma khan - फोटो : सोशल मीडिया

सलमान खान (Salman Khan) अपनी मां सलमा खान (Salma Khan) के दिल के बेहद करीब हैं। अक्सर वो सलमा के साथ तस्वीरें और वीडियो साझा करते रहते हैं। इस बीच सलमान की मां सलमा खान से जुड़ी ऐसी जानकारी सामने आई है जिसे जानकर यकीनन सलमान के प्रशंसक खुश हो जाएंगे। सलमा खान ने इंस्टाग्राम पर डेब्यू किया है। सलमा का इंस्टाग्राम डेब्यू इस वजह से ज्यादा चर्चा में हैं क्योंकि उनकी उम्र 77 साल है। 

Salman Khan mother Salma Khan Instagram debut at the age of 77
salma khan - फोटो : social media

सलमा खान ज्यादातर अपने परिवार के साथ ही तस्वीरों में स्पॉट की जाती हैं। ऐसे में सलमा का सोशल मीडिया में एंट्री अपने आप में बड़ी बात है। सलमा का अकाउंट अभी वेरिफाइड नहीं है। यानी कि उस पर ब्लू टिक नहीं लगा हुआ है। खास बात है कि सोशल मीडिया पर सलमान की मां के एंट्री करते हुए फॉलोअर्स की संख्या चंद घंटों में सात हजार से भी ज्यादा हो गई है। 

Salman Khan mother Salma Khan Instagram debut at the age of 77
Salim, Salman and Salma - फोटो : file photo

सलमा खान का अकाउंट इंस्टाग्राम पर salmakhan1942 नाम से बना हुआ है। इंस्ट्राग्राम पर आते ही सलमान की मां ने आठ लोगों को फॉलो भी किया है। इन आठ लोगों में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी, सोहेल खान, अरबाज खान, सलमान के जीजा आयुष शर्मा और खुद सलमान खान हैं। इनमें से ज्यादार लोगों के अकाउंट इंस्टाग्राम द्वारा वेरिफाइड भी हैं। 


 

विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan mother Salma Khan Instagram debut at the age of 77
salman khan - फोटो : social media

सलमा सलीम खान की पहली पत्नी हैं। दूसरी पत्नी का नाम हेलेन हैं। कम लोग ही जानते होंगे कि सलमा का शादी से पहले सुशीला चरक नाम था। सलीम खान से शादी के बाद उन्होंने अपना नाम बदलकर सलमा रखा। सलीम खान की पहली पत्नी सलमा से उन्हें तीन बेटे सलमान खान, अरबाज खान और सोहेल खान हैं और एक बेटी अलवीरा है।

विज्ञापन
Salman Khan mother Salma Khan Instagram debut at the age of 77
arpita khan - फोटो : social media

सलमा और सलीम की एक और बेटी है जिसका नाम अर्पिता खान शर्मा है। अर्पिता को सलीम खान ने गोद लिया था। मां के अलावा सलमान अर्पिता के दिल के बेहद करीब हैं। यहां तक कि अर्पिता ने अपनी बेटी को सलमान के जन्मदिन के दिन ही जन्म दिया। जिसका नाम आयत रखा। 

Ritu Nanda: शादी से लेकर जिंदगी के आखिरी पलों तक, यहां देखिए ऋतु नंदा की Unseen तस्वीरें

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed