फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एकता कपूर की देखा-देखी शुरू हुए इस शो में फिर नागिन बनेंगी हीना परमार

Tue, 14 Jan 2020 07:25 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Tue, 14 Jan 2020 07:25 PM IST
विज्ञापन
Heena Parmar Will be Again Play Naagin Role in tv Show Phir Laut Aayi Naagin Season 2
हीना परमार - फोटो : Social Media

मैं लक्ष्मी तेरे आंगन की, पुनर्विवाह, जोधा अकबर जैसे टीवी के लोकप्रिय धारावाहिकों में अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह चुकीं हीना परमार अब अपने नए शो 'फिर लौट आई... नागिन' के दूसरे सीजन को लेकर चर्चा में हैं। खबर है कि वह इस शो में नागिन का मुख्य किरदार निभाने वाली हैं।

Heena Parmar Will be Again Play Naagin Role in tv Show Phir Laut Aayi Naagin Season 2
हीना परमार - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

ले दे कर सिर्फ सास, बहु और साजिश तक सीमित रहने वाले भारतीय टीवी धारावाहिक अब मायावी शक्तियों, काला जादू और नाग-नागिन के खेल को ज्यादा महत्त्व देने लगे हैं। इसी कड़ी में भारतीय टीवी की सबसे बड़ी निर्माता एकता कपूर के शो 'नागिन' का अब चौथा पड़ाव जारी है। इन्हीं के शो को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने के बाद ही 'फिर लौट आएगी नागिन' का जन्म हुआ था।

Heena Parmar Will be Again Play Naagin Role in tv Show Phir Laut Aayi Naagin Season 2
हीना परमार - फोटो : Social Media

हीना परमार को नागिन बनने का अनुभव पहले ही हो चुका है, क्योंकि वह पहले भी एक शो 'मै भी अर्धांगिनी' में नागिन बनकर पर्दे पर नजर आ चुकी हैं। चर्चा है कि शो में उनके माता पिता के किरदार के लिए पहले ही अभिनेता लॉक हो चुके हैं। टीवी शो 'चिड़िया घर' और फिल्म 'पिज्जा' में नजर आ चुके जय शंकर त्रिपाठी हीना के पिता और नामकरण और पिया अलबेला जैसे शो की चर्चित अभिनेत्री सिंड्रेला डिस्क्रूज मां का किरदार निभाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Heena Parmar Will be Again Play Naagin Role in tv Show Phir Laut Aayi Naagin Season 2
हीना परमार - फोटो : Social Media

बता दें इस शो का पहला सीजन चैनल के नजरिए से काफी सफल रहा था। यहां तक कि इस धारावाहिक की गिनती टीवी के शीर्ष धारावाहिकों में होने लगी थी। इसी वजह से 'फिर लौट आई नागिन' के निर्माताओं ने इस शो के दूसरे सीजन को लाने का विचार बनाया है।

विज्ञापन
Heena Parmar Will be Again Play Naagin Role in tv Show Phir Laut Aayi Naagin Season 2
हीना परमार - फोटो : Social Media

पहले सीजन में मुख्य भूमिका में 'दो दिल एक जान, महाकाली अंत ही आरंभ है, खटमल ए इश्क जैसे कुछ धारावाहिकों में मुख्य किरदार निभा चुकीं अभिनेत्री निकिता शर्मा थीं। साथ ही दीपशिखा नागपाल, अभिमन्यु चौधरी, जतिन भारद्वाज और मनीश खन्ना ने भी इसमें अहम किरदार निभाया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed