{"_id":"5ac1d5a84f1c1bec618b4e9b","slug":"salman-khan-will-dance-with-katrina-kaif-sister-isabelle-in-her-debut-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इसाबेल के साथ 20 साल पुराने गाने पर रोमांस करेंगे सलमान खान, देखती रह जाएंगी कटरीना","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इसाबेल के साथ 20 साल पुराने गाने पर रोमांस करेंगे सलमान खान, देखती रह जाएंगी कटरीना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
सलमान खान बॉलीवुड में कई सारी एक्ट्रेसेज को लेकर आए हैं। फिर चाहे ऐश्वर्या राय बच्चन हो या फिर कटरीना कैफ। वैसे तो यह लिस्ट काफी लंबी है और अब इसमें कटरीना की छोटी बहन इसाबेल कैफ का नाम भी जुड़ गया है। वहीं अब इस फिल्म से जुड़ी एक और जानकारी सामने आई है।
2 of 5
Isabelle Kaif
इसाबेल कैफ डांस पर आधारित फिल्म 'टाइम टू डांस' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। इसमें उनके साथ सूरज पंचोली लीड रोल में नजर आएंगे। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि सलमान इस फिल्म में इसाबेल के साथ डांस करेंगे। इस बात का खुलासा Mumbai Mirror ने किया है।
3 of 5
Isabelle Kaif
रिपोर्ट के मुताबिक सलमान खान इस फिल्म में 20 साल पुराने फेमस गाने पर डांस करते हुए नजर आएंगे। यह गाना कोई और नहीं बल्कि 'ओ ओ जाने जाना' होगा। इस गाने में कटरीना की बहन और सूरज के साथ सलमान भी डांस करते हुए दिखाई देंगे। यह गाना सलमान खान की फिल्म 'प्यार किया तो डरना क्या' का है जो 1998 में रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
Salman Khan
इस गाने में थोड़ा सा बदलाव किया जाएगा हालांकि इसे कमाल खान ही गाएंगे जिन्होंने पहले इसे गाया था। इस गाने के जरिए वह सालों बाद बॉलीवुड में कमबैक कर रहे हैं। सूत्रों की मानें तो इस गाने को शिवाजी व्यास कम्पोज करेंगे जो इस समय 'रेस 3' में काम कर रहे हैं। फिल्म में इसाबेल और सूरज सालसा से लेकर पासो दोबले तक, कई इंटरनेशनल डांस फॉर्म्स को परफॉर्म करते दिखेंगे।
विज्ञापन
5 of 5
Isabelle Kaif
फिल्म 'टाइम टू डांस' का निर्देशन कोरियोग्राफर और फिल्ममेकर रेमो डिसूजा के सहायक रहे स्टेनली डिकोस्टा करेंगे। वहीं भूषण कुमार इसे प्रोड्यूज करेंगे। निर्माता ने कहा, 'ऐसा पहली बार होगा जब किसी हिन्दी फिल्म में इतने सारे डांस फॉर्म्स देखने को मिलेंगे। इसाबेल और सूरज के साथ स्टेनली दो महीने से कड़ी मेहनत कर रहे हैं।' इस फिल्म की कहानी रेमो डिसूजा ने लिखी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।