फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस-3' के सेट पर पहले दिन ही भड़के सलमान खान, काम करने के लिए रख दी ये 4 शर्त

Sun, 12 Nov 2017 08:28 AM IST
amarujala.com- Presented by: हर्षिता
amarujala.com- Presented by: हर्षिता Updated Sun, 12 Nov 2017 08:28 AM IST
विज्ञापन
Salman Khan Will Shoot Film Race 3 Only When These Conditions Are Fulfilled
Race 3

सलमान खान फिल्म 'रेस-3' को लेकर काफी उत्साहित हैं। वह न सिर्फ फिल्म के एक्टर हैं बल्कि को-प्रोड्यूसर भी हैं। फिल्म की स्टार कास्ट भी उनके खासमखास चेहरों से ही पटी पड़ी है। यहां तक कि फिल्म के निर्देशन की कमान भी अब्बास-मस्तान को हटाकर रेमो डिसूजा को सौंप दी गई है। 9 नवंबर को फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। सलमान खान जैसे ही सेट पर पहुंचे भड़क गए। उन्होंने डायरेक्टर और प्रोड्यूसर के सामने चार शर्तें रख दीं।

Salman Khan Will Shoot Film Race 3 Only When These Conditions Are Fulfilled
Race 3
पहली शर्त 
सलमान खान ने साफ कर दिया है कि फिल्म में कोई बोल्ड सीन नहीं होगा। गौरतलब है कि फिल्म 'रेस' और 'रेस-2' में काफी इंटीमेट सीन थे। फिल्म में  जैकलिन फर्नांडीज सलमान खान की पार्टनर के रूप में दिखेंगी, लेकिन उनका कोई इंटीमेट सीन नहीं होगा। 

दूसरी शर्त
सलमान खान के कहने पर स्क्रिप्ट से उस सीन को हटाना पड़ा जिसमें वह ड्रग्स से डील करते नजर आते। उनका कहना है कि फिल्म बच्चे भी देखेंगे इसलिए ऐसे सीन नहीं होने चाहिए।

पढ़ें: झक्कास होगी सलमान खान की 'रेस-3', ये रहा सबूत
 
Salman Khan Will Shoot Film Race 3 Only When These Conditions Are Fulfilled
Salman Khan

तीसरी शर्त
फिल्म में ह्यूमर होना चाहिये। गौरतलब है कि रेस फ्रेंचाइज की पहली दो फिल्मों में अनिल कपूर के किरदार रॉबर्ट डिकोस्टा के कंधों पर कॉमेडी की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। यही वजह है कि तीसरी फिल्म में भी अनिल कपूर को लेने या उनके कैमियो की प्लानिंग चल रही है।

चौथी शर्त
सलमान खान को फिल्म का सेट पसंद नहीं आया। उन्होंने डायरेक्टर रेमो डिसूजा को नसीहत दी है कि वह सेट को अपग्रेड करें क्योंकि वह काफी भड़कीला है और आज के जमाने के दर्शकों को पसंद नहीं आएगी।


पढ़ें: 17 साल बाद फिर आमने-सामने होंगे ऐश्वर्या-सलमान, होगा कुछ ऐसा दंग रह जाएंगे फैंस

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Salman Khan Will Shoot Film Race 3 Only When These Conditions Are Fulfilled
Race 3

फिल्म 'रेस-3' में मुख्य किरदारों में सलमान को जैकलीन और बॉबी को डेजी के साथ रखा गया है। इसके अलावा फिल्म में साकिब सलीम, डेजी शाह, आदित्य पंचोली, पूजा हेगड़े और फ्रेडी दारूवाला भी नजर आएंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म 'रेस-3' में सैफ अली खान का कैमियो होगा। वहीं, नरगिस फाखरी और कटरीना कैफ का आइटम नंबर भी देखने को मिलेगा। साल 2018 में फिल्म 'रेस-3' की रिलीज के बाद सलमान खान 'दबंग-3' और 'भारत' की शूटिंग साथ-साथ शुरू करेंगे। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed