साउथ अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु इन दिनों अपनी फिल्म 'शाकुंतलम' को लेकर लगातार चर्चा में बनी हुई हैं। फिल्म रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस बीच अब सामंथा फिल्म के प्रमोशन में लगी हुई हैं। यह फिल्म कई वजह से चर्चा में बनी हुई है, जिसमें से एक वजह है अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा का डेब्यू। अल्लू अरहा महज छह साल की उम्र में अपने अभिनय की शुरुआत करने के लिए तैयार हैं। फिल्म में उन्होंने 'राजकुमार भरत' का किरदार निभाया है। अरहा के साथ सामंथा ने मिलकर काम किया है और अब सामंथा ने अल्लू अर्जुन की बेटी के लिए खास बात कही है।
Samantha: अल्लू अर्जुन की बेटी के साथ 'शाकुंतलम' में काम करने पर खुश हैं सामंथा, अरहा को बताया 'सुपरस्टार'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाल ही में दिए इंटरव्यू के दौरान सामंथा ने 'प्रिंस भरत' के रूप में शूट पर अल्लू अर्जुन की बेटी अरहा के पहले दिन की बात की। उन्होंने कहा कि जब अरहा का शूटिंग पर पहला दिन था, तब पैलेस सेट पर 100 से अधिक जूनियर कलाकार थे। उन सभी के बीच बिना किसी डर के उन्होंने एक लंबा डायलॉग पूरी तरह से शूट किया। उनका तेलुगू बहुत परफेक्ट है। वह एक जन्मजात सुपरस्टार हैं।
Shahrukh-Deepika: शाहरुख-दीपिका से फैन ने पूछा 'डिंपल' को लेकर सवाल, दिल जीत लेगा 'पठान' का मजेदार जवाब
'शाकुंतलम' के ट्रेलर में दर्शकों को अल्लू अर्जुन की बेटी की पहली झलक देखने को मिली थी। अल्लू अरहा ट्रेलर में अपनी उपस्थिति के साथ दर्शकों का ध्यान खींचने में कामयाब रहीं। उन्हें शेर की सवारी करते हुए 'राजकुमार भरत' के रूप में देखा गया था। अल्लू अर्जुन के फैंस ने अरहा को पहली बार पर्दे पर देखा और खूब तारीफ की।
Bhopuri Sequel Film: इस सुपरहिट फ्रेंचाइजी की बन रही चौथी फिल्म, सीक्वल के मामले में बॉलीवुड को भी पीछे छोड़ा
अरहा तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री में काम करने वाले अल्लू परिवार की चौथी पीढ़ी बन गई हैं, जिसे लेकर अल्लू अर्जुन खुद को एक गौरवान्वित पिता महसूस करते हैं। वह अपनी बेटी की पहली फिल्म के लिए बेहद उत्साहित हैं। अभिनेता ने अपनी बेटी के अभिनय की शुरुआत पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि जब तक मैं उसे स्क्रीन पर नहीं देखता, तब तक मैं कैसी प्रतिक्रिया दूं। मैंने मॉनिटर पर भीड़ देखी है, लेकिन जब तक आप पूरी फिल्म को स्क्रीन पर संगीत और डबिंग और अन्य चीजों के साथ नहीं देखते हैं, तब तक प्रतिक्रिया देना कठिन है। निश्चित रूप से स्क्रीन पर अपने बच्चों को देखना बहुत प्यारा है।
Farzi: शाहिद कपूर की 'फर्जी' ने दी 'मिर्जापुर' को मात, बनी सबसे ज्यादा देखी जाने वाली भारतीय वेब सीरीज
फिल्म की बात करें तो 'शाकुंतलम' का निर्देशन गुनेस्कर ने किया है। 'शाकुंतलम' में शकुंतला और राजा दुष्यंत की महाकाव्य प्रेम कहानी को दिखाया गया है। यह फिल्म 14 अप्रैल 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसे हिंदी, तमिल, मलयालम और कन्नड़ भाषा में रिलीज किया जाएगा।
Bollywood : चाय के दीवाने हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, मजे से लेते हैं गरमा-गरम चाय की चुस्कियां