{"_id":"6261899db5711866194d7fe8","slug":"samantha-ruth-prabhu-reunites-with-vijay-deverakonda-for-shiva-nirvana-new-film","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"VD11: एक बार फिर बड़े पर्दे पर विजय देवरकोंडा संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी सामंथा प्रभु, एक्ट्रेस बोली-'नहीं कर सकती इंतजार'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
VD11: एक बार फिर बड़े पर्दे पर विजय देवरकोंडा संग स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी सामंथा प्रभु, एक्ट्रेस बोली-'नहीं कर सकती इंतजार'
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शशि सिंह
Updated Thu, 21 Apr 2022 10:43 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
साउथ के हैंडसम हीरो विजय देवरकोंडा और ग्लैमरस एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु एक बार फिर से बड़े पर्दे पर धमाल करने के लिए तैयार हैं। इससे पहले दोनों साल 2018 में फिल्म 'महानती' में साथ दिखाई दिए थे। जिसमें इनकी जोड़ी को काफी पसंद किया गया था। अब दोनों दोबारा से साथ काम करने को तैयार हैं। इस फिल्म को शिव निर्वाण द्वारा निर्देशित किया जाएगा। हाल ही में अभिनेता विजय देवरकोंडा फिल्म के लॉन्च पर पहुंचे थे हालांकि इस दौरान सामंथा वहां मौजूद नहीं थीं, लेकिन उन्होंने ट्विटर के जरिए अपनी खुशी जाहिर की है।
2 of 4
विजय देवरकोंडा ने साइन की नई फिल्म
- फोटो : twitter
निर्देशक शिव निर्वाण ने ट्विटर के जरिए दी जानकारी
निर्देशक शिव निर्वाण ने अपनी इस फिल्म की घोषणा ट्विटर हेंडल के जरिए की है। इस दौरान अभिनेता विजय देवरकोंडा से जुड़े बाकी लोग भी मौजूद रहे। इस दौरान सभी लोग ट्रेडिशनल आउटफिट में दिखाई दिए। अभिनेता विजय देवरकोंडा ने भी फिल्म लॉन्च का एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर किया है, जिसमें सभी लोग पूजा करते दिखाई दे रहे हैं।
3 of 4
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : social media
फिल्म को लेकर एक्साइटेड हैं सामंथा प्रभु
निर्देशक शिव निर्माण ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म के बारे में जानकारी देते हुए लिखा, एक साथ काम करने लिए एक उत्साहित, उत्सुक और खास दिन। विजय देवरकोंडा, इक्का अभिनेत्री सामंथा रुथ प्रभु। शूटिंग शुरू करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता...रास्ते में एक प्यारा पारिवारिक मनोरंजन। इस ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए सामंथा प्रभु ने लिखा, "इस तरह की एक खास टीम का हिस्सा बनने के लिए। इंतजार नहीं कर सकती। इसी के साथ उन्होंने दिल वाली इमोजी भी पोस्ट की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
विजय देवरकोंडा, सामंथा रुथ प्रभु
- फोटो : insta
दोनों को साथ देखने के लिए एक्साइटेड हैं फैंस
अभी फिल्म के नाम की घोषणा नहीं की गई है लेकिन यह एक फैमिली एंटरटेनर होगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म को मूल रूप से तेलुगु भाषा में रिलीज किया जाएगा। फैंस भी अपनी फेवरेट जोड़ी सामंथा रुथ और विजय देवरकोंडा को साथ देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं और ट्विटर पर VD11 ट्रेंड कर रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।