सब्सक्राइब करें

Flashback: पंकज कपूर की हां के बावजूद ‘भूतनाथ’ के टाइटल रोल में कैसे आए बिग बी, पढ़िए बेहद दिलचस्प किस्सा

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Thu, 21 Apr 2022 09:27 PM IST
विज्ञापन
Pankaj Kapur was the first choice for film bhoothnath amitabh bachchan vivek sharma br films ravi chopra
पंकज कपूर, भूतनाथ फिल्म का पोस्टर - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म ‘कबीर सिंह’ से वापस लाइमलाइट में लौटे अभिनेता शाहिद कपूर की फिल्म ‘जर्सी’ रिलीज होने में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। फिल्म में शाहिद कपूर के साथ साथ उनके पिता पंकज कपूर के अभिनय की भी काफी तारीफें हो रही हैं। इसके पहले पंकज कपूर अपने बेटे को फिल्म ‘मौसम’ में निर्देशित भी कर चुके हैं। बाप-बेटे की इस जोड़ी के फिल्मी दुनिया में तमाम किस्से हैं, लेकिन पंकज कपूर से जुड़ा एक किस्सा ऐसा है जिसकी जानकारी बहुत कम लोगों को है। ये किस्सा जुड़ा है सुपरहिट फिल्म ‘भूतनाथ’ से। अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान और जूही चावला स्टारर इस फिल्म में अमिताभ बच्चन ने भूत का किरदार निभाया था। फिल्म बच्चों के साथ साथ बड़ों को भी खूब पसंद आई थी। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में अमिताभ बच्चन का रोल पहले पंकज कपूर करने वाले थे? चलिए आपको बताते हैं क्या है ये पूरा किस्सा…

Trending Videos
Pankaj Kapur was the first choice for film bhoothnath amitabh bachchan vivek sharma br films ravi chopra
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

हां करने के बाद गायब हो गए पंकज कपूर 
निर्देशक विवेक शर्मा की फिल्म 'भूतनाथ' एक सीमित बजट की फिल्म है। निर्देशक ने फिल्म के निर्माता से बात करके फिल्म की कास्टिंग तय की जिसके मुताबिक फिल्म में जूही चावला और शाहरुख खान गेस्ट अपीरियंस में थे। और पंकज कपूर को फिल्म का टाइटल रोल करना था। फिल्म का बजट चार करोड़ रुपये तय किया गया। फिल्म की पटकथा सुनने के बाद पंकज कपूर ने ये किरदार करने के लिए हामी भर दी। हां, निर्देशक विवेक शर्मा से वह यह जरूर बोले कि फिल्म का क्लाइमेक्स थोड़ा विस्तार से लिख लो और हफ्ते भर बाद फिर से मिल लेते हैं। निर्देशक विवेक शर्मा तय दिन और तय समय पर पंकज कपूर के घर पहुंच गए लेकिन ना तो पंकज कपूर ने विवेक शर्मा को अपने फ्लैट पर आने देने के लिए इमारत के सुरक्षाकर्मी को अनुमति दी और न ही फोन उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Pankaj Kapur was the first choice for film bhoothnath amitabh bachchan vivek sharma br films ravi chopra
भूतनाथ फिल्म में अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

रवि चोपड़ा ने संभाली बात  
जब फिल्म 'भूतनाथ' के निर्माता रवि चोपड़ा ने इसके निर्देशक विवेक शर्मा से पंकज कपूर की फीस के बारे में पड़ताल की तो विवेक शर्मा ने खुलाया किया कि वह तो मिल ही नहीं रहे हैं। मुझे टाइम देकर गायब हो गए । रवि चोपड़ा बोले, ऐसे कैसे हो सकता है। तब विवेक शर्मा ने रवि चोपड़ा को वे मैसेजेस दिखाए जिनका दोनों के बीच आदान प्रदान हुआ था। थोड़ी देर बाद शांत बैठने  के बाद रवि चोपड़ा ने विवेक शर्मा से कहा, ‘तू अमित (अमिताभ बच्चन) को कहानी सुना। विवेक शर्मा को लगा कि अमिताभ बच्चन उनके साथ भला क्यों काम करेंगे? लेकिन, रवि चोपड़ा ने कहा कि यह उन्हीं के जॉनर की फिल्म है। विवेक शर्मा ने अमिताभ बच्चन को कहानी सुनाई तो वह तुरंत तैयार हो गए। लेकिन चार करोड़ के बजट की फिल्म अमिताभ बच्चन के आने से बीस करोड़ की हो गई।

Pankaj Kapur was the first choice for film bhoothnath amitabh bachchan vivek sharma br films ravi chopra
पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

पंकज कपूर ने विवेक पर लगाया आरोप 
फिल्म ‘भूतनाथ’ रिलीज हुई। सुपरहिट हुई। और, पंकज कपूर फिर से सामने आ गए। उन्होंने विवेक शर्मा पर धोखा देने का आरोप लगाया कि फिल्म की कहानी विवेक ने उन्हें सुनाई और फिल्म बना ली अमिताभ बच्चन के साथ। विवेक शर्मा की सफाई ये है कि खुद पंकज कपूर गायब हो गए थे। विवेक की मानें तो पंकज कपूर उनके साथ एक बार और ऐसी हा बर्ताव कर चुके हैं। विवेक बताते हैं, ‘अभी कुछ साल पहले मैं अपनी एक और फिल्म 'रामसिंह फिलिप' को लेकर उनके पास गया था। वह बहुत अच्छे से मिले। मैंने उन्हें स्क्रिप्ट दी। छह महीने तक वह स्क्रिप्ट अपने पास रखे रहे। और, फिर गायब हो गए।

विज्ञापन
Pankaj Kapur was the first choice for film bhoothnath amitabh bachchan vivek sharma br films ravi chopra
निर्देशक विवेक शर्मा, पंकज कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

‘पंकज कपूर बढ़िया कलाकार’
निर्देशक विवेक शर्मा अब भी कहते हैं कि अगर पंकज कपूर सही समय पर मिल लिए होते तो फिल्म ‘भूतनाथ’ के हीरो वह ही होते। पंकज कपूर बहुत ही बढ़िया कलाकार हैं। मैं तो उनके साथ काम करना ही चाहता था। वह बहुत सीनियर कलाकार हैं। मैं उनकी काफी इज्जत भी करता हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed