कश्मीर घाटी के सोपोर में हुए आतंकी हमले में सुरक्षाबलों ने जान पर खेलकर मासूम बच्चे को बचाया। हालांकि उसके नाना की मौत हो गई, जबकि एक जवान भी शहीद हो गया। साथ ही तीन अन्य जवान भी घायल हो गए। मस्जिद की ऊपरी मंजिल से आतंकी अंधाधुंध फायरिंग कर रहे थे, और मासूम बच्चा अपने नाना के शव पर बैठा था। बच्चे की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई जिसे भाजपा नेता संबित पात्रा ने भी अपने ट्विटर अकाउंट से साझा किया। लेकिन इस तस्वीर पर आपत्ति जताते हुए बॉलीवुड के दो बड़े सितारे उनसे भिड़ गए।
दीया और विशाल से भिड़ंत के बाद संबित पात्रा को याद आए ऋषि कपूर, बोले- वह मेरे साथ खड़े होते
बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा और म्यूजिक कंपोजर विशाल ददलानी ने संबित पात्रा के इस तस्वीर को साझा करने पर आपत्ति जताते हुए ट्वीट किया। जिसके बाद संबित पात्रा इसे लेकर भिड़ गए और फिर तीनों बीच ट्विटर वॉर छिड़ गया। अब इसे लेकर संबित पात्रा ने एक और ट्वीट किया और इसमें दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर का जिक्र किया।
संबित पात्रा ने दीया मिर्जा और विशाल ददलानी पर तंज कसते हुए लिखा कि आज वो अपने दोस्त ऋषि कपूर बहुत याद कर रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'वह (ऋषि कपूर) आसपास होते तो मेरे साथ खड़े होते। वह हमेशा मेरा साथ देते थे। ऋषि कपूर आज जहां भी हैं मैं आपको हाथ जोड़कर नमस्कार करता हूं। आपको याद करता हूं। मैं जानता हूं कि आज रात आप भी मुझे जरूर याद कर रहे होंगे।'
I have taken on the Diyas & the Dadlanis today ..but in the same Bollywood I miss my friend @chintskap ..had he been around He would have stood with me ..He always had ...wherever you are RISHI my 🙏🙏 to you ..Miss you ..I know tonight you would surely have called me!!
विशाल ददलानी ने की थी शिकायत
When you posted Rohit Vemula ...when you posted George Floyds death to target Modi ..When you posted the picture of the poor dead Syrian Kid on the beach..that was Sensitive?
संबित पात्रा द्वारा साझा की गई तस्वीर को लेकर विशाल ददलानी ने ट्वीट किया था', 'क्या ट्विटर इंडिया और ट्विटर इस ट्वीट में संवेदनशील सामग्री और घृणित कारण के लिए इस आदमी के खिलाफ कार्रवाई कर सकता है? क्या शालीनता और सहानुभूति के साथ सभी सही सोच वाले लोग इस अकाउंट को रिपोर्ट कर सकते हैं? धन्यवाद।'
विशाल के इस ट्वीट पर संबित पात्रा ने जवाब देते हुए लिखा, 'जब आपने रोहित वेमुला की तस्वीर पोस्ट किया था। जब आपने मोदी को निशाना बनाने के लिए जॉर्ज फ्लॉयड्स की तस्वीर को साझा किया था। आपने समुद्र तट पर गरीब मृत सीरियाई बच्चे की तस्वीर पोस्ट की थी। क्या यह संवेदनशील था? क्यों केवल जब हम पाक प्रायोजित आतंक और जिहाद पर बोलते हैं तो असंवेदनशील हो जाता है? पाक और जिहाद प्रेमी।'
Why Only when we attack Pak sponsored terror & Jihad does it becomes insensitive?
Such Pak & Jihad lovers https://t.co/MCuxEajuy3
दीया मिर्जा से भी भिड़े
Empathy is not selective. We either have it or we don’t. No child should ever have to endure the pain and horror this child has. Stop the politics and you have my support. With or without a placard. https://t.co/detSyHVWrL
इससे पहले संबित पात्रा के इस ट्वीट पर बॉलीवुड अभिनेत्री दीया मिर्जा ने गुस्सा जाहिर करते हुए लिखा था, 'क्या आपमें किसी भी तरह की सहानुभूति नहीं बची है?' इसके बाद संबित पात्रा और दीया मिर्जा के बीच बहस शुरू हो गई। दीया मिर्जा के ट्वीट के जवाब में संबित पात्रा ने अपने ट्वीट में लिखा, 'मैडम आपको इस समय एक प्लेकार्ड पकड़ना चाहिए जिसमें लिखा होगा, 'मैं पाक द्वारा समर्थित कश्मीर में जिहाद पर शर्मिंदा हूं।' लेकिन आप सभी सेलेक्टिव हैं और आप ऐसा नहीं करेंगी।' वहीं दीया मिर्जा ने इस ट्वीट पर कहा कि 'आपने मेरे सवाल का जवाब नहीं दिया है।'
इसके बाद दीया मिर्जा के सवाल का जवाब देते हुए संबित पात्रा ने अगले ट्वीट में लिखा, 'हां मैडम मेरे पास सहानुभूति है। मेरी सेनाओं के प्रति, हर भारतीय नागरिक के लिए। आपके विपरीत, जिसकी सहानुभूति चयनात्मक हो। याद रखें मैं कोई चयनात्मक प्लेकार्ड पकड़ने वाला इंसान नहीं हूं। हालांकि, मैं आपका प्रशंसक हूं और आज आपको पाक समर्थित जिहाद की आलोचना करने वाले प्लेकार्ड को पकड़ा देखना पसंद करुंगा।'
नवाजुद्दीन की फिल्म की अभिनेत्री ने लगाई बकाया दिलाने की गुहार, प्रोड्यूसर, मैनेजर का फोन नो रिप्लाई
