{"_id":"5d0b1fac8ebc3e2dc82ad925","slug":"sameera-reddy-baby-shower-ceremony-photos-viral","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दूसरी बार मां बनने जा रहीं समीरा रेड्डी, गोद भराई की तस्वीरें आईं सामने","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
दूसरी बार मां बनने जा रहीं समीरा रेड्डी, गोद भराई की तस्वीरें आईं सामने
Thu, 20 Jun 2019 11:25 AM IST
भावना शर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Thu, 20 Jun 2019 11:25 AM IST
विज्ञापन
sameera reddy
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समीरा रेड्डी इन दिनों अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंज्वॉय कर रही हैं । समीरा दूसरी बार मां बनने वाली हैं । हाल ही में समीरा रेड्डी की गोद भराई सेरेमनी हुई । गोद भराई की तस्वीरें भी सामने आ गई हैं । इस दौरान समीरा ने येलो कलर की कांजीवरम सिल्क साड़ी पहनी और गले में खूबसूरत हार और बालों में गजरा कैरी किया ।
sameera reddy
- फोटो : social media
इस बेबी शॉवर सेरेमनी में समीरा का ट्रेडिशनल लुक वायरल हो रहा है । सेरेमनी में समीरा के साथ पूरा परिवार मौजूद था । समीरा के बेटे हंस और पति अक्षय वर्दे के साथ भी तस्वीरें सामने आईं । कुछ तस्वीरें ऐसी भी हैं जिसमें समीरा गोद भराई रस्म के लिए तैयार होती नजर आ रही हैं।
baby shower
- फोटो : social media
इस दौरान समीरा ने फोटोशूट कराया । समीरा की गोदभराई रस्म ट्रेडिशनल तरीके से पूरी हुई । परिवार के बीच मस्ती मजाक करते हुए समीरा काफी खुश दिख रही थीं । समीरा की गोदभराई की रस्म के बाद सभी ने लजीज खाने का लुत्फ उठाया। ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी । जिसमें सिर्फ परिवार के लोग ही शामिल हुए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
sameera reddy
- फोटो : social media
बता दें कि समीरा सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं । प्रेग्नेंसी के दौरान वैकेशन मनाते भी उन्होंने कई तस्वीरें शेयर की थीं । समीरा की कुछ तस्वीरों को देखने के बाद यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया ।
विज्ञापन
sameera reddy
- फोटो : social media
समीरा ने भी एक तस्वीर शेयर करते हुए ट्रोलर्स को मुंह तोड़ जवाब दिया। इस तस्वीर के साथ समीरा ने लिखा, 'जो लोग सतह पर तैरते हैं उन्हें इंसान की आत्मा की गहराई का अंदाजा ही नहीं होता।' यानी कि ट्रोल करने वाले इस बेहद खूबसूरत जज्बात से अंजान हैं।