फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ढेर हुई अक्षय की ‘सम्राट पृथ्वीराज’, शो भी हो रहे कैंसिल

Wed, 08 Jun 2022 06:40 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मेघा चौधरी Updated Wed, 08 Jun 2022 06:40 PM IST
विज्ञापन
Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 5 Akshay Kumar Manushi Chhillar Film Show Got Cancelled Due To Less Occupancy
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों अक्षय कुमार की फिल्में कमाल नहीं दिखा पा रही हैं। 'बच्चन पांडे' को मिली असफलता के बाद सबकी निगाहें अक्षय कुमार की फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' पर टिकी थीं, लेकिन यह फिल्म भी अपना कमाल दिखाने में असफल रही। माना जा रहा था कि वीकएंड के बाद फिल्म के कलेक्शन में बेहतरी होगी, लेकिन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाने में कमायाब नहीं हो पाई। फिल्म को रिलीज हुए पांच दिन हो गए हैं और यह 50 करोड़ का कलेक्शन भी नहीं कर पाई है। यही नहीं, सिनेमाघरों का हाल देखकर कई जगह तो शो तक कैंसिल करने पड़ रहे हैं।

Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 5 Akshay Kumar Manushi Chhillar Film Show Got Cancelled Due To Less Occupancy
सम्राट पृथ्वीराज फिल्म - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अब तक इतनी हुई कमाई
चंद्रप्रकाश द्विवेदी द्वारा निर्देशित इस फिल्म की कमाई वीकएंड तक ठीक ठाक ही हो रही थी, लेकिन उसके बाद फिल्म के कारोबार में अचानक गिरवाट देखने को मिली। फिल्म ने अपने ओपनिंग डे पर 10.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया। वहीं, दूसरे दिन 12.75 करोड़ और तीसरे दिन 16 करोड़ की शानदार कमाई की। लेकिन सोमवार को फिल्म के कलेक्शन में भारी गिरावट देखने को मिली। पांचवें दिन की बात करें तो फिल्म ने मात्र 4.40 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में फिल्म का अब तक का कलेक्शन 48.80 करोड़ रुपये ही हुआ है।

Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 5 Akshay Kumar Manushi Chhillar Film Show Got Cancelled Due To Less Occupancy
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

शो हो रहे कैंसिल
300 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्म वीर योद्धा सम्राट पृथ्वीराज के जीवन पर आधारित है। 3 जून को इस फिल्म को दर्शकों के लिए 3750 स्क्रीन्स पर रिलीज किया गया था। लेकिन अब सिनेमाघरों में खाली सीटों को देखते हुए फिल्म के शो कैंसिल किए जा रहे हैं। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की गति को देखते हुए आकलन लगाया जा रहा है कि पहले हफ्ते में फिल्म 55-56 करोड़ तक का बिजनेस ही कर पाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Samrat Prithviraj Box Office Collection Day 5 Akshay Kumar Manushi Chhillar Film Show Got Cancelled Due To Less Occupancy
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

अक्षय को लगा दूसरा झटका
'सम्राट पृथ्वीराज' से 2017 की मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर ने बॉलीवुड में डेब्यू किया है। वहीं, अक्षय और मानुषी के अलावा फिल्म में संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका निभाई है। 'सम्राट पृथ्वीराज' को लेकर दर्शकों में शुरुआत में जो जोश देखा गया था, वह पांच दिनों में ही ठंडा पड़ गया और फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिर गई। अक्षय कुमार की इससे पहले रिलीज हुई फिल्म 'बच्चन पांडे' भी बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed