{"_id":"62a09be0da65cb04c907d399","slug":"yo-yo-honey-singh-new-song-kha-kha-ga-with-singer-hommie-dilliwala-to-release-this-june","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Honey New Song: अब गाने से \"कखग\" सिखाएंगे हनी सिंह, नए सॉन्ग में होमी दिल्लीवाला संग करेंगे जुगलबंदी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Honey New Song: अब गाने से "कखग" सिखाएंगे हनी सिंह, नए सॉन्ग में होमी दिल्लीवाला संग करेंगे जुगलबंदी
अपने गानों से युवाओं को दीवाना बनाने वाले बॉलीवुड सिंगर और रैपर हनी सिंह एक बार फिर रॉक करने को तैयार हैं। जल्दी ही फैंस के लिए नया गाना लॉन्च करने जा रहे हैं। अपने नए म्यूजिक वीडियो में वह होमी दिल्लीवाला संग जुगबंदी करते दिखाई देंगे। यह दूसरी बार है जब दोनों की जोड़ी साथ दिखाई देगी। इससे पहले साल 2020 में दोनों फर्स्ट किस गाने में साथ काम कर चुके हैं। तो चलिए जानते हैं कि कब रिलीज होगा ये गाना।
2 of 4
हनी सिंह
- फोटो : instagram/yoyohoneysingh
यो यो हनी सिंह नया गाना 'कखग'
द शौकिन्स लव डोज और पार्टी विद भूतनाथ, ब्लू आइस जैसे गानों से लोगों के दीवाना बना चुके हनी सिंह इस बार अपने नए गाने से 'कखग' सिखाने आ रहे हैं। दरअसल उनके नए गाने का टाइटल 'कखग' है। सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम से पोस्ट शेयर कर जानकारी दी कि उनका ये म्यूजिक ट्रैक इसी जून में रिलीज होगा। हनी सिंह के नए गाने को लेकर फैंस खासा उत्साहित दिखाई दे रहे हैं।
3 of 4
हनी सिंह
- फोटो : insta
हनी सिंह की पोस्ट पर फैंस एक के बाद एक कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। जहां यूजर्स उनके नए गाने को लेकर एक्साइटेड हैं तो वहीं कुछ का कहना है कि हनी सिंह अपना एक सिंगल सॉन्ग लेकर आएं। दरअसल पिछले कुछ समय से रैपर ने कई गाने दूसरे सिंगर्स के साथ मिलकर बनाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
हनी सिंह
- फोटो : instagram/yoyohoneysingh
हनी सिंह की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए एक यूजर ने लिखा, 'बैक टू बैक गाना अमेजिंग लव यू पाजी'। इसी तरह से दूसरे यूजर ने लिखा, सुपर एक्साइटेड। हालांकि इसके अलावा कई यूजर यह भी कहते नजर आए कि पुराने हनी सिंह को वापस आना चाहिए। एक यूजर ने लिखा, 'एक गाना अकेले कीजिए न प्लीज'। इसी तरह से दूसरे का कहना है, प्लीज ऐसा न करें सर, मुझे पुराने यो यो सिंह की याद आ रही है, प्लीज पुराने अंदाज में वापस आएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।