सब्सक्राइब करें

Samrat Prithviraj: फिल्म के नए नाम के साथ जारी हुआ नया पोस्टर, इस दिन से शुरू होगी एडवांस बुकिंग

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Sat, 28 May 2022 10:30 PM IST
सार

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत पृथ्वीराज बीते कई समय से अपने शीर्षक को लेकर विवादों में थी। ऐसे में भारी विरोध के चलते हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदलने का एलान किया था।

विज्ञापन
Samrat Prithviraj: New poster released with the new title of the film advance booking will start from tomorrow
सम्राट पृथ्वीराज - फोटो : Instagram

इस साल की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में से एक अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर अभिनीत पृथ्वीराज बीते कई समय से अपने शीर्षक को लेकर विवादों में थी। ऐसे में भारी विरोध के चलते हाल ही में मेकर्स ने इस फिल्म का नाम बदलने का एलान किया था। मेकर्स ने बीते दिन ही जानकारी दी थी कि अब इस एतिहासिक ड्रामा फिल्म का नाम सम्राट पृथ्वीराज कर दिया गया है। आधिकारिक तौर पर फिल्म का शीर्षक बदलने के एक दिन बाद, निर्माताओं ने अब इसका एक नया पोस्टर जारी किया है।

Trending Videos
Samrat Prithviraj: New poster released with the new title of the film advance booking will start from tomorrow
पृथ्वीराज - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

यशराज फिल्म्स द्वारा शेयर किए फिल्म के नए पोस्टर में नए शीर्षक के साथ फिल्म के मुख्य कलाकारों को भी दिखाया गया है। दरअसल, मेकर्स ने फिल्म के नए शीर्षक को चिह्नित करने के लिए सम्राट पृथ्वीराज का नया पोस्टर साझा किया है। फिल्म का नया पोस्टर जारी करने के साथ ही मेकर्स ने इस फिल्म की एडवांस बुकिंग से जुड़ी एक जरूरी जानकारी भी शेयर की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Samrat Prithviraj: New poster released with the new title of the film advance booking will start from tomorrow
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

शेयर किए गए इस नए पोस्टर में अक्षय कुमार और मानुषी छिल्लर के अलावा अभिनेता संजय दत्त और सोनू सूद भी नजर आ रहे हैं। साथ ही पोस्टर में यह भी बताया गया है कि इस फिल्म की एडवांस बुकिंग कल यानी रविवार से शुरू हो रही है। ऐसे में इच्छुक दर्शक इसकी एडवांस बुकिंग 29 मई से कर सकेंगे। इस बारे में खुद फिल्म में मुख्य भूमिका निभा रहे अक्षय कुमार ने भी दी। अभिनेता ने नए पोस्टर को अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया है।  

Samrat Prithviraj: New poster released with the new title of the film advance booking will start from tomorrow
prithviraj movie - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

गौरतलब है कि करणी सेना ने एक जनहित याचिका दायर करते हुए फिल्म के नाम में बदलाव करने की मांग की थी। याचिका में कहा गया था कि राजपूत समुदाय फिल्म के शीर्षक की वजह से आहत है। ऐसे में पृथ्वीराज निर्माताओं वाईआरएफ ने राजपूत समुदाय की भावनाओं और मांग को ध्यान में रखते हुए फिल्म का नाम पृथ्वीराज से सम्राट पृथ्वीराज में बदलने पर सहमति व्यक्त की।

विज्ञापन
Samrat Prithviraj: New poster released with the new title of the film advance booking will start from tomorrow
फिल्म पृथ्वीराज - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म की बात करें तो पृथ्वीराज का निर्देशन चंद्रप्रकाश द्विवेदी ने किया है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। राजा पृथ्वीराज चौहान के जीवन पर आधारित इस फिल्म में अभिनेता अक्षय कुमार राजा पृथ्वीराज की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं, मानुषी छिल्लर संयोगिता के किरदार से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में अक्षय और मानुषी के अलावा  सोनू सूद, संजय दत्त,आशुतोष राणा, मानव विज, साक्षी तंवर, ललित तिवारी भी अहम किरदार निभाते दिखाई देंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed