{"_id":"5d85e62f8ebc3e0149509681","slug":"sana-saeed-kuch-kuch-hota-hai-anjali-transformation-look","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद ऐसी दिखती हैं 'कुछ कुछ होता है' की 'अंजलि', तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अंदाज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल बाद ऐसी दिखती हैं 'कुछ कुछ होता है' की 'अंजलि', तस्वीरों में देखें ग्लैमरस अंदाज
1998 में रिलीज हुई शाहरुख खान, काजोल और रानी मुखर्जी की मुख्य भूमिका से सजी फिल्म 'कुछ कुछ होता है' तो आपने देखी ही होगी। फिल्म में इन तीनों कलाकारों के अलावा शाहरुख की बेटी अंजलि को कौन भूल सकता है। फिल्म में चुलबुली अंजलि का किरदार सना सईद ने निभाया था। 22 सितंबर 1988 को मुंबई में जन्मीं सना सईद पहले से काफी बदल गई हैं। आगे की स्लाइड में जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें।
2 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
'कुछ कुछ होता है' में बतौर बाल कलाकार के रूप में सना सईद को खूब सराहना मिली। इसके बाद वो साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म 'बादल' और 'हर दिल जो प्यार करेगा' में भी नजर आ चुकी हैं। इन दो फिल्मों के बाद सना बड़े पर्दे पर लंबे समय तक नहीं दिखीं।
3 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
सिनेमा के अलावा सना ने कई टीवी शोज किए। इनमें 'बाबुल का आंगन छूटे ना', 'लो हो गई पूजा इस घर की', 'कॉमेडी सर्कस' और 'लाल इश्क' जैसे कई शोज हैं। इसके अलावा वो कई रियलिटी शो 'झलक दिखला जा 6', 'झलक दिखला जा 7', 'नच बलिए 7' और 'झलक दिखना जा 9' में भी नजर आ चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
साल 2012 में रिलीज हुई करण जौहर की फिल्म 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' में भी सना नजर आई थीं। इस फिल्म में वो अपने हॉट चिक लुक से फैंस का दिल जीतने में भी कामयाब हुई थीं। फिल्म में वह वरुण धवन, सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट की मुख्य भूमिका थी।
विज्ञापन
5 of 5
sana saeed
- फोटो : social media
सना सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और आए दिन अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें अपने फैंस के साथ साझा करती रहती हैं। इंस्टाग्राम पर उनके 6 लाख से ज्यादा फॉलोवर्स हैं। सना की आने वाले फिल्म की बात करें तो 'स्ट्रैंजर ग्रुप' नाम की फिल्म में दिखेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।