एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Sat, 11 Jan 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 6
संदली सिन्हा
- फोटो : Twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
तुम बिन की खूबसूरत हीरोइन संदली सिन्हा का आज जन्मदिन है। संदली की पहली और आखिरी हिट फिल्म थी तुम बिन। इस फिल्म की स्टारकास्ट रातों रात स्टार बन गई थी। बिहार के मुजफ्फरपुर में जन्मी संदली ने 28 साल की उम्र में पहली फिल्म की। आइए संदली के जन्मदिन पर आपको दिखाते हैं उनकी कुछ अनसीन तस्वीरें।
2 of 6
संदली सिन्हा
- फोटो : Twitter
संदली एयरफोर्स बैकग्राउंड से आती हैं। संदली के पिता अधिकारी थे जिनकी ड्यूटी के दौरान ही मृत्यु हो गई थी। उनकी मां ने दिल्ली में संदली सहित तीन बच्चों की परवरिश की। उन्होंने एयरफोर्स बाल भारती स्कूल से शिक्षा ली है। पायलट और डॉक्टरों के परिवार में जन्मीं संदली डॉक्टर बनना चाहती थीं लेकिन मॉडलिंग की दुनिया में आ गईं।
3 of 6
संदली सिन्हा
- फोटो : Twitter
काम की तलाश में संदली दिल्ली छोड़ मुंबई आ गईं। संदली को पहली बार फेम सोनू निगम के संगीत वीडियो "दीवाना" से मिला। जिसका निर्देशन अनुभव सिन्हा ने किया था। इसके बाद उन्हें तुम बिन फिल्म ऑफर हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 6
संदली सिन्हा
- फोटो : Twitter
'तुम बिन' के बाद संदली सिन्हा को कई और फिल्मों के मौके मिले, लेकिन उनमें वो कोई खास करिश्मा नहीं दिखा पाईं, जिसकी वजह से उन्हें साइड रोल मिलने शुरू हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
संदली सिन्हा
- फोटो : सोशल मीडिया
संदली ने 2005 में बिजनेसमैन किरण सालस्कर से शादी कर ली। शादी के बाद संदली ने करीब 7-8 सालों का ब्रेक लिया और फिर से फिल्मों में वापसी की, लेकिन इस बार उनकी ये वापसी साउथ की फिल्मों में थी। यहां भी कुछ ही फिल्में कर वो गायब हो गईं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।