सब्सक्राइब करें

एक्टर बेटे की लाश देख बिलख पड़ी मां, बोलीं- मेरा हीरो संदीप चला गया अब...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अपूर्वा राय Updated Thu, 18 Feb 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
Sandeep Nahar Suicide: Late actor's mother reacted and said 'Mera hero chala gaya'
संदीप नाहर - फोटो : अमर उजाला

केसरी, एम एस धोनी जैसी फिल्मों में काम कर चुके अभिनेता संदीप नाहर ने 15 फरवरी को फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। संदीप ने आत्महत्या से पहले एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था जिसमें उन्होंने अपनी पत्नी कंचन शर्मा और सास पर प्रताड़ित करने के आरोप लगाए थे।

Trending Videos
Sandeep Nahar Suicide: Late actor's mother reacted and said 'Mera hero chala gaya'
संदीप नाहर की मां - फोटो : अमर उजाला

बीते रोज संदीप का अंतिम संस्कार उनके कालका स्थित पैतृक निवास पर किया गया। मुंबई में संदीप नाहर का पोस्टमार्टम होने के बाद बुधवार सुबह की फ्लाइट से संदीप के पिता विजय व अन्य लोग संदीप के शव को लेकर चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Nahar Suicide: Late actor's mother reacted and said 'Mera hero chala gaya'
संदीप नाहर की पत्नी कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

एक्टर बेटे की लाश देख उनकी मां बिलख बिलख कर रोने लगीं। उन्होंने दुख जताते हुए कहा कि मेरा हीरो चला गया। अब मैं अपने बेटे से कैसे मिलूंगी, मुझे मुंबई घुमाने वाला चला गया। बेबस मां को देख वहां मौजूद लोग भी रो रहे थे। संदीप ने पिता ने कंचन शर्मा और उनकी मां पर केस दर्ज कराया है। संदीप नाहर के मामले में उनकी पत्नी और सास के खिलाफ सेक्शन 306 (आत्महत्या के लिए उकसाने)  के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। 

Sandeep Nahar Suicide: Late actor's mother reacted and said 'Mera hero chala gaya'
संदीप नाहर और कंचन शर्मा - फोटो : Instagram

बता दें सुसाइड नोट वाले वीडियो में संदीप ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ से जुड़ी परेशानियों के बारे में बताया था। उन्होंने वीडियो में कहा था कि वह अपनी पत्नी और सास से बहुत परेशान हो गए हैं। अभिनेता ने अपने सुसाइड नोट में अपनी पत्नी पर गंभीर आरोप लगाए थे। कहा था कि उनसे शादी करना उनकी जिंदगी का सबसे गलत फैसला था। उन्होंने वीडियो में कहा कि वो करीब दो साल से ट्रॉमा से गुजर रहे हैं और काफी परेशान हैं। इतना ही नहीं अभिनेता ने अपनी सास को भी जिम्मेदार बताया था। संदीप नाहर के वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने फिल्म 'एम एस धोनी द अनटोल्ड स्टोरी' और 'केसरी' में काम किया था। इसके अलावा उन्होंने कई सीरियल्स में भी काम किया था।

विज्ञापन
Sandeep Nahar Suicide: Late actor's mother reacted and said 'Mera hero chala gaya'
संदीप नाहर - फोटो : Instagram

बता दें कि इसके पहले पुलिस ने इस मामले में खुलासा करते हुए बताया था कि, संदीप ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर के फांसी लगा ली थी। जब इसकी जानकारी उनकी पत्नी को हुई तो उन्होंने दरवाजा तोड़ने के लिए बढ़ई को बुलाया था। दोनों ने मिलकर दरवाजा तोड़ा और उनकी पत्नी ने दो अन्य लोगों के साथ मिलकर संदीप को पंखे से उतारा। उसके बाद वो उन्हें नजदीकी अस्पताल ले गईं। जब अस्पताल में संदीप को मृत घोषित कर दिया गया। तब कंचन उन्हें घर ले आईं और इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed