सब्सक्राइब करें

Sandeep Reddy Vanga: ‘एनिमल पार्क’ से पहले ये फिल्म पूरी करेंगे संदीप रेड्डी वंगा, पूरी जानकारी यहां पढ़िए

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 29 Feb 2024 10:16 PM IST
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga will complete spirit before ranbir kapoor animal park director talks about the film
संदीप रेड्डी वंगा-भूषण कुमार, एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल अभिनेता रणबीर कपूर के साथ मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘एनिमल’ बनाने वाले निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा ने अपनी अगली दोनों फिल्मों को लेकर तस्वीर साफ कर दी है। ‘एनिमल’ का सीक्वल ‘एनिमल पार्क’ बनाने से पहले वह प्रभास के साथ प्रस्तावित अपनी फिल्म पूरी करेंगे। और, इस फिल्म का विषय क्या होगा, इसके बारे में भी संदीप ने विस्तार से जानकारी दी है।


Sunflower 2: ‘सनफ्लॉवर’ का सीजन 2 देखने की तैयारी में हों, तो ये खबर न पढ़ें, अदा शर्मा ने दे दिया स्पॉयलर

Trending Videos
Sandeep Reddy Vanga will complete spirit before ranbir kapoor animal park director talks about the film
एनिमल की स्टारकास्ट और क्रू के सदस्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

बीते साल की कामयाब फिल्मों में शुमार फिल्म ‘सलार पार्ट वन सीजफायर’ के अभिनेता प्रभास और फिल्म ‘एनिमल’ के निर्देशक संदीप रेड्डी वंगा की एक साथ बन रही फिल्म ‘स्पिरिट’ हॉरर फिल्म नहीं है। मुंबई में फिल्म ‘दुकान’ का ट्रेलर रिलीज करने आए संदीप ने साफ किया कि वह प्रभास के साथ जो उनकी फिल्म बन रही है, उसका इसके नाम के अनुरूप आत्माओँ या भूत-प्रेतों से कोई लेना देना नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga will complete spirit before ranbir kapoor animal park director talks about the film
एनिमल सक्सेस पार्टी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप ने इस मौके पर कहा, ‘मेरी ये फिल्म एक पुलिस अधिकारी के जीवन पर आधारित है। ये फिल्म मेरी अब तक की सारी फिल्मों से बिल्कुल अलग है। इसमें मेरा अपनी खास शैली तो होगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं होगा जो मेरे चाहने वालों ने मेरी किसी पहले की फिल्म में देखा होगा।’

Sandeep Reddy Vanga will complete spirit before ranbir kapoor animal park director talks about the film
एनिमल - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अरसे से इस बात की भी चर्चा चलती रही है कि संदीप रेड्डी वंगा शायद ‘एनिमल’ की सफलता को देखते हुए पहले इसकी सीक्वल ही बनाएं। उन्होंने इस बारे में भी इस कार्यक्रम के दौरान स्थित स्पष्ट कर दी। एक सवाल के जवाब में संदीप ने कहा कि वह प्रभास के साथ फिल्म ‘स्पिरिट’ बनाने का वादा पहले ही कर चुके हैं और इसके मुताबिक वह पहले प्रभास की फिल्म पूरी करेंगे और इसके बाद रणबीर कपूर के साथ फिल्म ‘एनिमल पार्क’ पर काम शुरू करेंगे।

 

विज्ञापन
Sandeep Reddy Vanga will complete spirit before ranbir kapoor animal park director talks about the film
संदीप रेड्डी वंगा, भूषण कुमार - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संदीप रेड्डी वंगा ने फिल्म ‘एनिमल’ बनाने वाली कंपनी टी सीरीज के साथ तीन फिल्मों का करार किया है और उनकी ये दोनों फिल्में इसी करार का हिस्सा होंगी। यहां ये भी गौरतलब है कि फिल्म ‘एनिमल’ दरअसल संदीप ने पहले इसके मूल निर्माता सिने वन स्टूडियोज के मालिक मुराद खेतानी के साथ शुरू की थी। मुराद ही इस फिल्म के लिए रणबीर कपूर को भी लाए थे, लेकिन फिल्म शुरू होने के बाद संदीप और टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार की नजदीकियां इतनी बढ़ीं कि कहते हैं संदीप ने मुराद को छोड़ भूषण का हाथ थाम लिया और उनके साथ सिर्फ ‘एनिमल’ ही नहीं बल्कि ‘एनिमल पार्क’ और ‘स्पिरिट’ की भी डील कर ली।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed