{"_id":"60e872c48ebc3ebf550dde5d","slug":"sangeeta-bijlani-opens-up-on-how-she-remained-friends-with-ex-salman-khan","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कुछ रिश्ते कभी नहीं टूटते: आज भी सलमान के साथ है दोस्ती का रिश्ता, एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कुछ रिश्ते कभी नहीं टूटते: आज भी सलमान के साथ है दोस्ती का रिश्ता, एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी का खुलासा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: शुभांगी गुप्ता
Updated Fri, 09 Jul 2021 09:32 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
सलमान खान और संगीता बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
'त्रिदेव' (1989), 'विष्णु देवा', (1991) और 'युगांधर' (1993) जैसी फिल्मों की एक्ट्रेस रहीं संगीता बिजलानी आज 61 साल की हो गई हैं। अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ संगीता पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूूब सुुर्खियों में रहीं। 9 जुलाई 1960 को मुंबई, महाराष्ट्र में जन्मीं संगीता ने पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद अजहरुद्दीन से 1996 में शादी की और 2010 में उनसे अलग हो गईं। वैसे, इससे पहले उनकी शादी सुपरस्टार सलमान खान के साथ तय हो चुकी थी। लेकिन बाद में कुछ ऐसा हुआ कि यह शादी कैंसिल हो गई।
कुछ रिश्ते कभी नहीं टूटते: संगीता बिजलानी
संगीता बिजलानी और सलमान खान ने 1986 में एक दूसरे को डेट करना शुरू किया। तब संगीता फिल्मों में नहीं आई थीं। दोनों करीब 10 साल तक रिलेशनशिप में थे। बात शादी तक पहुंची और कार्ड भी छप गए थे लेकिन आखिरी वक्त पर उन्होंने शादी कैंसिल कर दी। सलमान खान अपने कई इंटरव्यू में इस बात को कुबूल कर चुके हैं कि कार्ड छपकर कई जगह बंट भी गए थे लेकिन शादी नहीं हो पाई। इस बात को लेकर संगीता ने खुलासा किया है कि उनका आज भी सलमान के साथ दोस्ती का रिश्ता कायम है।
2 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में संगीता से इस बारे में सवाल किया गया कि ब्रेकअप के बाद भी सलमान खान के साथ उनकी दोस्ती इतनी मजबूत कैसे है? इसपर संगीता कहती हैं, 'कुछ रिश्ते कभी नहीं टूटते। लोग आते हैं जाते हैं, लाइफ में कुछ भी परमानेंट नहीं होता। इसका मतलब ये नहीं कि आप गुस्से और कड़वाहट से ही खुद को भर लें। जिंदगी का एक दौर ऐसा भी था जब मैं बेवकूफ थी और बचकानी हरकतें करती थी लेकिन अब मेरे पास तजूरबा है, अनुभव है और मैं बेहतर ढंग से जीवन जी रही हूं।'
3 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : Twitter
सलमान खान से संगीता की आज भी अच्छी दोस्ती है। उन्हें सलमान के घर आते-जाते हुए स्पॉट किया जाता रहा है। संगीता ने 'त्रिदेव', 'जुर्म', 'इज्जत', 'युगांधर', 'योद्धा', 'खून का कर्ज' और 'हातिमताई' जैसी कई फिल्मों में काम किया। शादी के बाद ही संगीता बिजलानी फिल्मों से भी दूर हो गईं। अपने फैंस के लिए संगीता सोशल मीडिया पर अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियोज साझा करती रहती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सलमान खान, संगीता बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें, जासिम खान की किताब 'बीइंग सलमान' में इस बात का दावा किया गया है कि संगीता ने एक इंटरव्यू में अपनी और सलमान की शादी तय होने वाली बात की पुष्टि की थी। इतना ही नहीं खुद सलमान खान ने भी कहा है कि संगीता संग उनकी शादी के कार्ड तक छप चुके थे। 27 मई, 1994 को दोनों की शादी होने वाली थी।
विज्ञापन
5 of 5
अजहर और संगीता बिजलानी
- फोटो : सोशल मीडिया
ऐसी खबरें थीं कि सलमान खान और अभिनेत्री सोमी अली के बीच नजदीकियां बढ़ रही थीं। संगीता को जब सोमी अली से सलमान की नजदीकियों की बात पता चली तो उन्होंने शादी तोड़ने का मन बना लिया और 1996 में संगीता ने क्रिकेटर मो. अजहरुद्दीन से शादी कर ली, जो 2010 में टूट गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।