फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

21 साल 'शिद्दत' से इंतजार, करण जौहर ने संजय और माधुरी को 'कलंक' के लिए ऐसे किया तैयार

Wed, 25 Apr 2018 12:45 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 25 Apr 2018 12:45 PM IST
विज्ञापन
Sanjay dutt and Madhuri dixit film kalank know the story behind it
madhuri dixit

बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त और माधुरी दीक्षित की जोड़ी 21 साल बाद एक बार फिर पर्दे पर नजर आएगी। कुछ दिनों पहले ही तमाम अटकलों को खारिज करते हुए करण जौहर ने इस बात की पुष्टि कर दी थी। उन्होंने बताया था कि फिल्म का नाम 'शिद्दत' नहीं 'कलंक' होगा। अब आफ सोच रहे होंगे कि माधुरी के साथ काम करने को पहले मना कर चुके संजय दत्त ने इस फिल्म के लिए हां क्यों की, तो आइए आपको बताते हैं।

Sanjay dutt and Madhuri dixit film kalank know the story behind it
Sanjay Dutt
एक जमाने में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित के अफेयर के किस्से आम रहे थे। अब सबसे बड़ी परेशानी थी दोनों को एक ही फिल्म के काम करने के लिए राजी करना। खबरों की मानें तो जब करण जौहर ने माधुरी दीक्षित से फिल्म में संजय दत्त के साथ काम करने में किसी तरह की असहजता की बात पूछी तो उन्होंने कहा कि उन्हें ‘किसी’ के भी साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं है।
Sanjay dutt and Madhuri dixit film kalank know the story behind it
KARAN JOHAR - फोटो : SELF
इसके बाद बारी आई संजय दत्त की तो संजय दत्त को समझाने के लिए करण जौहर को पापड़ बेलने पड़े। करण जौहर ने संजय दत्त को समझाया कि उनके बीच पास्ट में जो कुछ भी था उस पर मिट्टी डालें और आगे बढ़ें। दोनों शादीशुदा हैं बच्चों के साथ खुशहाल जिंदगी बिता रहे हैं, ऐसे में इस बातों को बीच में न आने दें। करण जौहर के समझाने के बाद संजय दत्त सहज महसूस कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Sanjay dutt and Madhuri dixit film kalank know the story behind it
Kalank

इस फिल्म में संजय दत्त और माधुरी के अलावा वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा को भी कास्ट किया गया है। खबरों की मानें तो ‘कलंक’ में संजय दत्त और माधुरी दीक्षित माता-पिता के किरदार में नजर आएंगे। जबकि आदित्य और वरुण फिल्म में सौतेले भाईयों की भूमिका में दिखेंगे। 

विज्ञापन
Sanjay dutt and Madhuri dixit film kalank know the story behind it
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
याद दिला दें, दोनों कलाकारों को 'साजन’, 'खलनायक' और 'थानेदार' जैसी फ़िल्मों के लिए आज भी याद किया जाता है। इस फिल्म में सबसे पहले श्रीदेवी को कास्ट किया गया था लेकिन फरवरी में श्रीदेवी की अचानक मृत्यु ने पूरे बॉलीवुड को सदमे में डाल दिया। श्रीदेवी के जाने के बाद माधुरी दीक्षित को इस फिल्म में कास्ट किया गया। इस फिल्म के जरिए करण जौहर श्रीदेवी को श्रद्धांजलि भी देना चाहते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed