फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

संजय दत्त से रिश्ते का वह बड़ा राज, आज भी सहमी हैं माधुरी, इसलिए 'संजू' में नहीं किया रोल

Sat, 09 Jun 2018 05:25 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 09 Jun 2018 05:25 PM IST
विज्ञापन
SANJAY DUTT AND MADHURI DIXIT HIDDEN LOVE STORY  AND THE SECRET BEHIND IT
संजय दत्त की बायोपिक फिल्म 'संजू' का ट्रेलर इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। फिल्म में काम कर रहे ज्यादातर कलाकारों के किरदारों के बारे में खुलासा हो चुका है लेकिन अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि माधुरी दीक्षित के रोल में कौन नजर आने वाला है। हालांकि खबर है कि एक्ट्रेस करिश्मा तन्ना उनका किरदार निभा सकती हैं लेकिन क्या वजह है कि माधुरी दीक्षित के रोल को छुपा के रखा जा रहा है। क्या है इसके पीछे का राज?
SANJAY DUTT AND MADHURI DIXIT HIDDEN LOVE STORY  AND THE SECRET BEHIND IT
sanju

संजय दत्त की जिंदगी पर बनी इस फिल्म को लेकर जहां हर कोई उत्सुक है माधुरी दीक्षित फिल्म की शूटिंग शुरू होने से पहले से ही डरी हुई थीं। खबर है कि माधुरी ने संजय दत्त को फोन करके कहा था कि इस फिल्म से वह उन्हें न जोड़ें। माधुरी का कहना है कि अब उनके और संजय दत्त दोनों के बच्चे बड़े हो चुके हैं। ऐसे में अब 25 साल पुराने पन्ने न पलटे जाएं। आखिर वो कौन सा राज है जिसे माधुरी ने आज तक छुपा के रखा है और अब आगे भी छुपाना चाहती हैं।

SANJAY DUTT AND MADHURI DIXIT HIDDEN LOVE STORY  AND THE SECRET BEHIND IT

माधुरी दीक्षित 80 के दशक के आखिरी सालों में अपने करियर के ऊचाइंयों पर थीं। उनकी 'तेजाब' और 'दिल' जैसी फिल्मों ने सफलता के रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। इसी दौरान संजय दत्त और माधुरी दीक्षित को एक ही फिल्म में साइन किया गया और उस फिल्म का नाम था 'साजन'। ये वही फिल्म है जिसके गाने आज भी लोगों को याद हैं। फिल्म में रोमांस करते-करते माधुरी और संजय दत्त एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे। मुश्किल ये थी कि संजय दत्त शादीशुदा थे और उनकी एक बेटी 

विज्ञापन
विज्ञापन
SANJAY DUTT AND MADHURI DIXIT HIDDEN LOVE STORY  AND THE SECRET BEHIND IT

फिल्म रिलीज हुई और जबरदस्त हिट रही। दोनों के रोमांस पर दर्शकों ने भी मुहर लगा दी थी। पर्दे पर कमाल करने वाली इस जोड़ी को फिर से साथ में साइन किया गया, और अब फिल्म थी, 'खलनायक'। दोनों के प्यार के चर्चे इंडस्ट्री में भी होने लगे। 'खलनायक' की शूटिंग के दौरान दोनों इस बात को मान गए कि वह एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते। वहीं माधुरी का परिवार उनके और संजय दत्त के रिश्ते के खिलाफ था। इसकी वजह थी संजय की शादीशुदा जिंदगी और उनके लंबे समय तक ड्रग्स का आदी रहना। 

विज्ञापन
SANJAY DUTT AND MADHURI DIXIT HIDDEN LOVE STORY  AND THE SECRET BEHIND IT

हालांकि माधुरी दिल के सामने मजबूर थीं। वह संजय दत्त से बहुत प्यार करने लगी थीं।  संजय दत्त और माधुरी दोनों अपने रिश्ते को छुपाकर रखते थे। माधुरी नहीं चाहती थीं कि उन्हें किसी का घर तोड़ने वाला कहा जाए। साल 1993 में संजय दत्त विदेश में शूटिंग के लिए गए हुए थे। उनको बहन प्रिया ने फोन किया। इसी फोन ने संजय और माधुरी के रिश्ते बीच दरार डाल दी। संजय को बताया गया कि उनके खिलाफ टाडा के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed