{"_id":"5aaf9f194f1c1baf758b64ce","slug":"sanjay-dutt-and-madhuri-dixit-will-reunite-in-abhishek-verman-shiddat-film-after-21-years","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"21 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है ये जोड़ी, पहले श्रीदेवी निभाने वाली थीं ये किरदार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
21 साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही है ये जोड़ी, पहले श्रीदेवी निभाने वाली थीं ये किरदार
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 20 Mar 2018 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sanjay Dutt
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संजय दत्त और माधुरी दीक्षित 21 साल पहले 'महानता' फिल्म में नजर आए थे। इस फिल्म में इन दोनों की जोड़ी को खूब पसंद किया गया था। हालांकि इसके बाद दोनों कभी भी बड़ी स्क्रीन पर एक साथ नहीं दिखाई दिए। वहीं अब ऐसी खबरें आ रही हैं कि यह फेमस जोड़ी एक बार फिर से साथ दिखाई देगी। यह वही फिल्म है जिसमें पहले श्रीदेवी को लिया गया था।
Sanjay Dutt and Madhuri Dixit
श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर ने इंस्टाग्राम पर लिखा - 'डायरेक्टर अभिषेक वर्मा की फिल्म मेरी मां के दिल के काफी करीब थी। पापा, खुशी और मैं माधुरी जी का शुक्रिया करते हैं कि वह इस फिल्म का हिस्सा बनने जा रही हैं।' जाह्नवी ने श्रीदेवी और माधुरी की तस्वीर साझा करते हुए पोस्ट किया।
A post shared by Janhvi Kapoor (@janhvikapoor) on
Sridevi Madhuri
संजय दत्त और माधुरी 'शिद्दत' फिल्म में एक साथ नजर आएंगे। हालांकि पहले यह फिल्म श्रीदेवी करने वाली थीं लेकिन उनके निधन के बाद माधुरी को इस रोल के लिए चुना गया। आपको बता दें, माधुरी दीक्षित 4 साल पहले 'डेढ़ इश्किया' फिल्म में नजर आई थीं। तो वहीं संजय दत्त इससे पहले 'भूमि' फिल्म में नजर आए थे। उनकी यह कमबैक फिल्म थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
sanjay dutt
संजय दत्त की झोली में इस समय कई बड़े बजट की फिल्में शामिल हैं। संजय इस समय 'साहेब बीवी और गैंगस्टर' फिल्म की शूटिंग में बिजी है। यह फिल्म इसी साल जुलाई में रिलीज होगी। इसके बाद संजय दत्त 'तोरबाज' और आशुतोष गोवारिकर की फिल्म 'पानीपत' में नजर आएंगे। ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि यह फिल्म इस साल के आखिर में रिलीज होगी।
विज्ञापन
माधुरी दीक्षित
वहीं माधुरी जल्द ही 'बकेट लिस्ट' नाम की मराठी फिल्म में नजर आएंगी। मराठी भाषा में माधुरी की यह पहली फिल्म होगी। इसके बाद माधुरी 'टोटल धमाल' में दिखाई देंगी।इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर और अजय देवगन लीड रोल में दिखेंगे।