{"_id":"5b8136d642c79246773eac9b","slug":"sanjay-dutt-and-pooja-bhatt-film-sadak-2-shooting-begins","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"25 साल बाद लौटी महेश भट्ट की ये फेमस लव स्टोरी, संजय दत्त के कहने पर 'सड़क' के रीमेक की तैयारी शुरू","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
25 साल बाद लौटी महेश भट्ट की ये फेमस लव स्टोरी, संजय दत्त के कहने पर 'सड़क' के रीमेक की तैयारी शुरू
Sat, 25 Aug 2018 04:41 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Sat, 25 Aug 2018 04:41 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
sadak
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
पिछले कई दिनों से महेश भट्ट की फिल्म सड़क 2 को लेकर बाजार गरम है। खबर थी कि फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट के साथ आलिया भट्ट नजर आ सकती हैं। अभी कुछ दिन पहले खबर आई थी कि सड़क 2 अगले साल 15 नवंबर 2019 को रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस फिल्म से जुड़ी एक अच्छी खबर आ रही है।
2 of 4
sadak
एक इवेंट पर पहुंची फिल्म की लीड एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने 'सड़क 2' पर काम शुरू होने की बात कही है। उन्होंने कहा जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू हो जाएगी। फिल्म के बारे में पूजा भट्ट ने कहा कि फिल्म 'सड़क' के रीमेक का आइडिया संजय दत्त ने ही दिया था। उन्होंने ने ही इस फिल्म की अगली कड़ी बनाने की पहल की थी।
3 of 4
Sadak
बता दें 25 साल पहले 20 दिसंबर 1991 को संजय दत्त और पूजा दत्त की फिल्म 'सड़क' रिलीज हुई थी। अब इस फिल्म का सीक्वेल बनाया जा रहा है। फिल्म में आलिया नजर आएंगी या नहीं ये अभी पता नहीं चल पाया है। कुछ दिनों पहले आलिया को संजय दत्त के साथ महेश भट्ट के ऑफिस के बाहर देखा गया था। ऐसे में माना जा रहा है कि आलिया इस फिल्म में नजर आ सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
sadak
बता दें, 'सड़क 2' 1991 में आई फिल्म 'सड़क' का सीक्वल है। फिल्म में संजय दत्त और पूजा भट्ट लीड रोल में नजर आएंगे। कहा जा रहा है कि पूजा इस फिल्म में एक्टिंग करने के साथ इसका निर्देशन भी कर सकती हैं। इस फिल्म में संजय दत्त ने एक युवक का किरदार निभाया था, जो एक वैश्या (पूजा भट्ट) से प्यार करता है और उसके साथ रहने के लिए सभी बाधाओं से लड़ता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।