{"_id":"5d3e8b788ebc3e6c97361e11","slug":"sanjay-dutt-birthday-special-look-at-his-rare-photos","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"किस तरह बदलते चले गए संजय दत्त? बर्थडे पर देखिए 6 से 60 साल तक की Unseen तस्वीरें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
किस तरह बदलते चले गए संजय दत्त? बर्थडे पर देखिए 6 से 60 साल तक की Unseen तस्वीरें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Mon, 29 Jul 2019 02:31 PM IST
विज्ञापन
1 of 9
sanjay dutt
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
संजय दत्त आज यानी 29 जुलाई को अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । संजय ने पत्नी मान्यता और बच्चों के साथ रात 12 बजे बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस खास मौके पर हम आपको संजू बाबा की कुछ अनदेखी तस्वीरें दिखाते हैं । आज संजय दत्त के लिए बड़ा दिन इसलिए भी है क्योंकि उनकी फिल्म 'प्रस्थानम' का टीजर रिलीज हो रहा है । साथ ही फिल्म 'KGF 2'से उनका लुक भी रिवील किया गया है ।
2 of 9
sanjay dutt
- फोटो : social media
संजू बाबा अपनी फिल्मों और फैमिली के अलावा दोस्ती के लिए भी जाने जाते हैं। जो आप उनकी बायोपिक संजू में पिछले साल देख चुके हैं। संजय दत्त जिनसे भी दोस्ती करते हैं उसे निभाने के लिए किसी भी हद तक जा सकते हैं। ऐसे में एक बार उन्होंने शाहरुख खान की भी मदद की थी ।
3 of 9
sanjay dutt
- फोटो : social media
इसके अलावा 80 के दशक में कुमार गौरव और संजय दत्त की दोस्ती की भी खूब चर्चा रही थी। दोनों एक-दूसरे से गर्मजोशी से मिलते थे। 80 के दशक में जब संजय ड्रग्स के चंगुल में फंसे तो उनका करियर लगभग खत्म होने वाला था तब उन्होंने फिल्म 'नाम' प्रोड्यूस की थी। इस फिल्म में कुमार गौरव के साथ संजय दत्त ने काम किया था ।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 9
sanjay dutt and nargis
- फोटो : social media
संजय दत्त लंबे समय तक ड्रग्स का सेवन करते रहे । इस लत को छुड़वाने के लिए पिता सुनील दत्त ने एड़ी चोटी का जोर लगा दिया था । सुनील दत्त उन्हें इलाज के लिए अमेरिका में एक नशा उन्मूलन केंद्र ले गए । यहां लंबे इलाज के बाद संजय दत्त ने ड्रग्स को अलविदा कहा और दोबारा बॉलीवुड में काम शुरू किया।
विज्ञापन
5 of 9
sanjay dutt
संजय दत्त ने अपने कई इंटरव्यू में कहा है, 'मैंने जितने भी तरह के ड्रग्स होते हैं, सब लिए हैं। कहा जाता है कि 10 में से एक इंसान को किसी न किसी चीज़ की लत होती है। ये लत खाने, जुआ खेलने, शराब पीने या ड्रग्स लेने की हो सकती है। मैं इन 10 में से एक था। ड्रग्स लेना एक तरह की बीमारी है।'
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।