लोकसभा चुनाव 2019 (Lok Sabha Election 2019) के दौरान संजय दत्त (Sanjay Dutt) अपनी बहन प्रिया दत्त (Priya Dutt) के लिए मुंबई की सड़कों पर उतर आए हैं। संजय दत्त की बहन प्रिया दत्त कांग्रेस की ओर से उत्तर मध्य मुंबई लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरी हैं। बहन को सपोर्ट करने के लिए संजय दत्त लोगों से सपोर्ट मांगते नजर आए। इन तस्वीरों में संजय दत्त बहन प्रिया दत्त के साथ गाड़ी में नजर आए। इस रोड शो के दौरान संजय ने न केवल फैंस का अभिवादन किया बल्कि उनसे वोट की अपील भी की।
'कलंक' फ्लॉप होते ही चुनाव मैदान में उतरे संजय दत्त, जब बहन प्रिया के साथ दिखे तो ऐसे मिला रिएक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
2019 के लोकसभा चुनाव में वोटरों को लुभाने के लिए मुंबई में कई उम्मीदवार स्टार प्रचारकों की मदद ले रही हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड के संजू बाबा यानी संजय दत्त का नाम भी शामिल हो गया है। पिछली लोक सभा चुनाव के दौरान संजय अपनी बहन के चुनावी रैली में शामिल नहीं हो पाए थे, लेकिन इस बार संजय खुलकर प्रिया दत्त के साथ नजर आ रहे हैं। बहन भाई की यह जोड़ी जैसे ही सड़कों पर उतरी तो लोगों का उत्साह देखने लायक था।
संजय दत्त खुद भी समाजवादी पार्टी से जुड़े रहे हैं और उनके चुनाव लड़ने की चर्चाएं कई बार आ चुकी हैं। इस बार भी लोकसभा चुनाव के दौरान ऐसी खबरें आई थीं कि संजय दत्त चुनाव लड़ेंगे। कहा जा रहा था कि संजय दत्त इलाहाबाद से चुनाव लड़ सकते हैं। हालांकि यह खबरें अफवाह साबित हुईं जब संजय ने ट्वीट करके सफाई दी। संजय दत्त ने अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा था 'लोकसभा चुनावों में मेरे खड़े होने की खबरें झूठी हैं। मैं अपने देश के साथ खड़ा हूं और अपनी बहन प्रिया दत्त को सपोर्ट कर रहा हूं।' हाल ही में संजय दत्त की फिल्म 'कलंक' रिलीज हुई है। जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पांस नहीं मिल रहा है।
साल 2014 के लोकसभा चुनाव में प्रिया दत्त को इस सीट से हार का सामना करना पड़ा। साल 2005 में पिता सुनील दत्त के निधन के बाद प्रिया दत्त उपचुनाव जीतकर पहली बार सांसद बनी थीं। आपको बता दें, हाल ही में कई सेलिब्रिटी ने राजनीति सफर की शुरुआत की है। धर्मेंद्र के बेटे सनी देओल ने भाजपा ज्वाइन कर लिया है। कई दिनों से उनके पार्टी में शामिल होने की खबरें आ रही थीं।
सनी देओल को अभी तक टिकट तो नहीं दिया गया है लेकिन ऐसी खबरें आर रही हैं कि वह गुरुदासपुर से चुनाव लड़ सकते हैं। पार्टी में शामिल होते ही सनी देओल ने कहा- 'जिस तरह मेरे पिता अटलजी से जुड़े, उसी तरह मैं मोदीजी से जुड़ने आया हूं। मैं चाहता हूं कि अगले पांच साल भी मोदीजी रहें। मैं काम करके दिखाऊंगा।' दरअसल, सनी देओल पंजाब से ही आते हैं। उनकी पैदाइश भी पंजाब की है। उनका परिवार मूलत: पंजाब से ही है। पंजाब में सनी देओल की फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है। इस वजह से भी वह गुरदासपुर से पार्टी की पहली पंसद हो सकते हैं।